Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyनई टेक्नोलॉजी के बिना सब कुछ लगेगा पुराना, नए फोन में जरूर...

नई टेक्नोलॉजी के बिना सब कुछ लगेगा पुराना, नए फोन में जरूर होने चाहिए ये AI फीचर्स

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

AI Features in Phone: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अब कोई फ्यूचर टेक नहीं रह गई है. यह इस दौर की हकीकत बन गई है और हमारे जीवन में जगह बना चुकी है. इसे देखते हुए कंपनियां अपने स्मार्टफोन को एआई से लैस करने में जुट गई हैं. अगर आप भी नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो इसमें एआई फीचर्स जरूर देखें. अगर आप पैसे बचाने के लिए बिना एआई फीचर्स वाला फोन खरीद लेते हैं तो यह पहले ही पुराना लगने लगेगा. दरअसल, अब सबकुछ एआई से हो रहा है तो आपके फोन में भी एआई फीचर्स होने जरूरी हैं. आइए जानते हैं कि एआई फीचर्स ने कैसे स्मार्टफोन को बेहतर बना दिया है. 

AI Features in Phone

प्रोडक्टिविटी के लिए एआई असिस्टेंट- एआई के कारण अब फोन एक असिस्टेंट की भूमिका में आ गया है. अब ऐसे एआई फीचर्स मौजूद हैं, जो ईमेल और मैसेज की समरी बता सकते हैं. यूजर की कमांड पर यह स्मार्ट रिप्लाई और ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं. अब यूजर एआई की मदद से कई काम करवा अपने समय की बचत कर सकते हैं. अब एआई फोन की स्क्रीन पर यूजर की जरूरत वाली सारी इंफोर्मेशन दिखा देती है.

फोटोग्राफी- एआई की मदद से फोन की फोटोग्राफी भी बेहतर हुई है. गूगल जैसी कंपनियां कैमरा कोच जैसा फीचर देती हैं, जो एआई का यूज कर यूजर को बेस्ट फोटो लेने में मदद करता है. इसके अलावा एआई ऑब्जेक्ट और सीन को देखकर खुद ही कैमरा सेटिंग बदल देती है. फोटो एडिटिंग की बात करें तो एआई के कारण अब चुटकियों में प्रोफेशनल एडिटर की तरह फोटो एडिट की जा सकती है.

बैटरी मैनेज करने और परफॉर्मेंस में भी मदद कर रही है एआई- कैमरा और प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ बैटरी को बचाने और परफॉर्मेंस बढ़ाने में भी एआई काम आने लगी है. अब एडेप्टिव बैटरी जैसे फीचर्स की मदद से फोन का सिस्टम बेहतर तरीके से बैटरी को मैनेज कर पाता है, जिससे लंबी बैटरी लाइफ मिलती है और बार-बार फोन चार्जिंग का झंझट खत्म होता है. इसी तरह फोन की परफॉर्मेंस को भी एआई की मदद से ऑप्टिमाइज किया जा चुका है. फोन का सिस्टम अपने आप जरूरत के हिसाब से रिसोर्सेस को मैनेज करता है, जिससे यूजर को बिना किसी रोक-टोक के मलाई जैसी स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है.

ये भी पढ़ें-

क्या iPhone 17 Pro के मुकाबले iPhone 18 Pro के डिजाइन में होगा बदलाव? नई रिपोर्ट में खुल गई सारी पोल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments