Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyक्या AI की वजह से हुई Oracle में तगड़ी छंटनी? जानें खतरे...

क्या AI की वजह से हुई Oracle में तगड़ी छंटनी? जानें खतरे में क्यों टेक एक्सपर्ट्स की जॉब

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Oracle Layoffs: टेक कंपनी Oracle ने हाल ही में अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. 31 मार्च की सुबह जब कर्मचारियों ने अपने ईमेल ओपन किए तो उन्हें पता चला कि उनकी सर्विस खत्म की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने दुनियाभर में 30,000 कर्मारियों की छंटनी की है, जिनमें करीब 12,000 भारत में काम कर रहे थे. डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले Larry Ellison की इस कंपनी में 1.62 लाख कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से करीब 18 प्रतिशत को एक ही झटके में बाहर कर दिया गया है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह एआई को माना जा रहा है. 

Oracle Layoffs के पीछे कंपनी का क्या कहना है?

Oracle Layoffs में भारत, अमेरिका, कनाडा और दूसरे कई देशों में काम करने वाले सीनियर इंजीनियर, आर्किटेक्ट्स, ऑपरेशन लीडर्स, प्रोग्राम मैनेजर और टेक्नीकल स्पेशलिस्ट की नौकरियां गई हैं. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि बिजनेस जरूरतों को देखते हुए कुछ कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं. कर्मचारियों को यह ईमेल ‘ऑरेकल लीडरशिप’ की तरफ से मिला है. 

छंटनी के पीछे एआई का कितना बड़ा हाथ?

Oracle में हुई इस छंटनी को एआई से भी जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से कंपनी ने एआई पर अपना निवेश बढ़ाया है. बिजनेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली यह कंपनी अब एआई सिस्टम डेवलप और ऑपरेट करने के लिए जरूरी डेटासेंटर पर पैसा खर्च कर रही है. इसके जरिए ऑरेकल क्लाउड सेक्टर में अल्फाबेट और अमेजन आदि को टक्कर देना चाहती है. कंपनी ने OpenAI के साथ 300 बिलियन डॉलर की लागत वाली डेटासेंटर डील भी की है. हालांकि, निवेशकों पर कंपनी पर बढ़ते कर्ज और दूसरे खर्चों के लेकर चिंता जताई है. 

टेक एक्सपर्ट्स की जॉब पर खतरा क्यों?

एआई के आने से कई टेक कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा बढ़ गया है. खासकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी को एआई से खतरा है. कई बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख कह चुके हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरों वाले सारे काम एआई कर सकती है. एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो अमोडेई ने कुछ ही हफ्ते पहले कहा था कि जल्द ही एआई स्टार्ट से लेकर एंड तक कोडिंग की पूरी प्रोसेस एआई हैंडल कर लेगी. एआई मॉडल इतनी तेजी से इंप्रूव हो रहे हैं कि वो सारे ऐसे काम कर सकते हैं, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर करता है. इसी तरह OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन भी कह चुके हैं कि आने वाले समय में AI एजेंट्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की जगह ले लेंगे. ये एजेंट्स वो सारे काम कर पाएंगे, जो एक्सपीरियंस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स करते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: YouTube Channel स्टार्ट करने के लिए महंगे सेटअप की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन से ऐसे बन जाएगा काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments