Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeBusinessKeralam Elections 2026: ‘फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़’, चुनाव...

Keralam Elections 2026: ‘फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़’, चुनाव से पहले कांग्रेस का CPIM पर बड़ा आरोप

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केरलम में अगले हफ्ते गुरुवार (9 अप्रैल, 2026) को होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियों पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग राज्य में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है. इस बीच राज्य में राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मी चरम पर पहुंच चुकी है और राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के नेता के. सी. वेणुगोपाल ने केरलम राज्य में सत्तारूढ़ दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम) पर बड़ा आरोप लगाया है.

फर्जी वोटिंग के लिए होगा नकली आधार कार्ड का इस्तेमालः वेणुगोपाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को आरोप लगाते हुए कहा कि सतारूढ़ सीपीआई-एम केरल में फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर रही है, ताकि राज्य के मतदाता सूची में हेरफेर किया जा सके.

कांग्रेस नेता ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पय्यानूर स्थित पार्टी कार्यालय की बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड छापे जा रहे हैं और इसका इस्तेमाल कथित तौर पर फर्जी मतदान के लिए किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह तो स्पष्ट है कि यह गतिविधि सीपीएम के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में हो रही है. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि देश का फर्जी पहचान पत्र बनाना एक बेहद गंभीर आपराधिक कृत्य है और यह देश सुरक्षा के लिए भी खतरा है.

केंद्रीय एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने इस दौरान यह मांग की कि इस अत्यंत गंभीर मामले में केंद्रीय एजेंसियां तत्काल हस्तक्षेप करें और केरल के पय्यानूर स्थित सीपीआई (M) के कार्यालय में जारी कथित आधार कार्ड रैकेट की व्यापक जांच करें और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाए, चाहे उनका राजनीतिक संबंध किसी भी दल से हो.

यह भी पढ़ेंः दोष मच्छरों का या सिस्टम का? असेंबली में ‘मच्छरदानी’ पहनकर पहुंचे BRS विधायक, मचा हंगामा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments