Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeBusiness'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना...

‘अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा’, TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी की जीत तय है. 

मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि महाकुंभ मेले के बाद सनातनी जाग उठा है. इसलिए मैं जहां जाता हूं, सबसे कहता हूं कि मिलकर टीएमसी के खिलाफ वोट कीजिए क्योंकि अगर यह दोबारा सत्ता में आई तो जनता के साथ हमें भी भगा दिया जाएगा और फिर कहां जाना है, पता नहीं क्योंकि सबका देश है, लेकिन विश्व में हिंदुओं का सिर्फ यही देश है. अगर ऐसा नहीं चाहते हैं तो भाजपा को वोट करें. 

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो मैं तो चलो मुंबई चला जाऊंगा, लेकिन बाकी लोग कहां जाएंगे. उन्होंने कहा भी था कि अगर वो नहीं होतीं तो कब का बंगाली हिंदुओं को भगा देते. अब खुद लोग उनके मुंह से ऐसी बातें सुन रहे हैं तो क्या कहें.

बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं: मिथुन

बीजेपी पर एंटी-माइनॉरिटी की राजनीति की राजनीति करती है. इस सवाल के जवाब में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है क्योंकि मैंने पार्टी को अंदर से जाना है, लेकिन पार्टी उन मुस्लिमों के खिलाफ है, जो देश में रहकर देश को क्षति पहुंचाना चाहते हैं. हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है. 

SIR पर क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?

SIR को लेकर सवाल पर मिथुन ने कहा, ‘आखिर इसका विरोध कौन कर रहा है? कौन-कौन सी हस्तियां इसके खिलाफ हैं? उनसे पूछिए कि ‘न’ कहने का कारण क्या है. यह क्यों नहीं होना चाहिए? हम आखिरी चुनाव तो जीत चुके हैं, 44,300 वोटों से जीते हैं और 44 हजार वोट कैंसिल हो गए तो जीता कौन, हम न? आप क्या चाहते हैं कि हम बेईमानी करके बाकी की तरह सरकार बनाएं या फिर संविधान के मुताबिक सत्ता में आएं. कुछ उन लोगों के लिए आवाज उठाई जा रही है, जो हमारे देश के ही नहीं हैं. अगर हमारे देश के नागरिकों के साथ गलत होगा तो मैं भी विरोध करुंगा, लेकिन जो हमारे हैं नहीं, उनके लिए किन्हें तकलीफ हो रही है? पूरे राज्य में ममता बनर्जी ही विरोध कर रही हैं क्योंकि उन्हीं वोटो से जीतकर आना है और किसी दूसरे का नाम बताइए.’

‘बीजेपी जीती तो खान-पान भी तय करेगी’, सवाल पर क्या बोले मिथुन?

जब उनसे पूछा गया कि ममता बनर्जी आरोप लगाती हैं कि अगर भाजपा यहां आ गई तो यहां के लोग क्या खाएंगे, यह भी भाजपा तय करेगी. इस पर मिथुन ने कहा कि भाजपा 21 राज्यों में सरकार चला रही है क्या वे वहां के लोगों के खान-पान का फैसला कर रहे हैं? लोग अपनी मर्जी से खा रहे हैं, वे मछली, चिकन, सबकुछ खा रहे हैं. कुछ जगहों पर धार्मिक कारणों से कुछ खास तरह के मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, खासकर उन क्षेत्रों में जो हमारे लिए बहुत संवेदनशील हैं, लेकिन हम भी उनके कुछ फैसलों की इज्जत करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसी को लेकर राजनीति करनी है.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments