Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeBusinessPM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा...

PM Modi Inaugurates Airport: ‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा,यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से हर दो मिनट में हवाई जहाज उड़ेंगे. देश के युवाओं पर कहा कि उन्हें पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है. युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है. हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है. देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

एयरपोर्ट तरक्की को उड़ाने देते हैं- मोदी

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ़ एक आम सुविधा नहीं होती. एयरपोर्ट तरक्की को उड़ान भी देते हैं. 2014 से पहले देश में सिर्फ़ 74 एयरपोर्ट थे. आज 160 से ज़्यादा एयरपोर्ट हैं. अब एयर कनेक्टिविटी सिर्फ़ बड़े शहरों तक ही नहीं, बल्कि देश के छोटे कस्बों तक भी पहुंच रही है. 

ये भी पढ़ें: US Iran War: ईरान युद्ध का असर! छोले भटूरे से लेकर लिट्टी चोखा तक दिल्ली में महंगा हुआ स्ट्रीट फूड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments