Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeBusinessबाइकर्स को 200 और कार चालकों को 1000 रुपये तक का दिया...

बाइकर्स को 200 और कार चालकों को 1000 रुपये तक का दिया जा रहा पेट्रोल, मगर क्यों?

हैदराबाद में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच वाहन चालकों की पंपों पर बेतहाशा भीड़ उमड़ने लगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मूसारामबाग समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक अनोखा तरीका अपनाया उन्होंने “NO FULL TANK” के बोर्ड लगा दिए और हर वाहन के लिए ईंधन की सीमा तय कर दी. बाइक चालकों को अधिकतम ₹200 और कार चालकों को ₹1000 तक का ही पेट्रोल दिया जाने लगा.

इस फैसले का मकसद था कि सभी वाहन चालकों को बराबरी से ईंधन मिले और कोई एक बार में ही पूरा टैंक भरकर दूसरों का हक न छीन ले. शुरुआत में वाहन चालकों ने इस पर नाराजगी जताई लेकिन धीरे-धीरे लोगों को समझ आया कि यह भीड़ कम करने और सभी को राहत देने की एक अच्छी पहल है.

शहर भर में वाहन चालक 20-20 लीटर के टिन और डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर टूट पड़े. अंबरपेट, मलकपेट, चारमीनार, मेहदीपट्टनम समेत दर्जनों इलाकों में पंपों के बाहर सैंकड़ों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसने और लोगों को पैनिक में डाल दिया.

क्या बोले तेलंगाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष 
तेलंगाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में पेट्रोल, डीजल और गैस का 15 दिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. राज्य में 70 फीसदी पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है. लोग डर से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं और बर्तनों में भरकर घर में रख रहे हैं यह बेहद खतरनाक है और किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है. घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें.  

पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान
पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में ईंधन का भंडार उपलब्ध है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पैनिक बायिंग से बचें. उनका यह बयान उन करोड़ों लोगों के लिए राहत की बात है जो सोशल मीडिया पर फैली खबरों से डरकर ईंधन जमा करने में जुट गए थे.

PNG अपनाने पर जोर
केंद्र सरकार ने एक और बड़ा और दूरगामी फैसला सुनाया है जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन लेने की सुविधा है, उन्हें 3 महीने के भीतर PNG अपनाना होगा. अगर इस समय सीमा में वे PNG पर नहीं आए तो उनके LPG कनेक्शन काट दिए जाएंगे. इस फैसले का मकसद LPG की बढ़ती मांग को कम करना और घरेलू उपभोग में सुधार लाना है. PNG न केवल सस्ता और सुविधाजनक है बल्कि इससे LPG सिलेंडरों की मांग घटने से उन परिवारों को प्राथमिकता दी जा सकेगी जहां अभी तक PNG की सुविधा नहीं है.

ये भी पढ़ें

होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान! संसद में पेश होगा बिल, भारत पर क्या असर पड़ेगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments