Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeBusinessहैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर लॉरी धू-धू जली: हाई टेंशन तार से लगी आग,...

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर लॉरी धू-धू जली: हाई टेंशन तार से लगी आग, पटाखों की तरह फटते रहे सामान

हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर महेश्वरम के पास मणिक्यम्मा गुड़ा इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. बेंगलुरु से हैदराबाद की ओर आ रही एक मालवाहक लॉरी अचानक हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पूरी लॉरी आग का गोला बन गई.

लॉरी बनासवाड़ी का माल लेकर बेंगलुरु से हैदराबाद की ओर जा रही थी. जैसे ही वाहन मणिक्यम्मा गुड़ा के पास पहुंचा, सड़क के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन बिजली के तारों से संपर्क होते ही लॉरी में आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन छोड़कर भागना पड़ा. कुछ ही मिनटों में लॉरी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई.

हाइवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें

सबसे दहशतनाक नजारा तब बना जब लॉरी में लदे सामान के बीच-बीच में पटाखों की तरह जोरदार विस्फोट होने लगे. एक के बाद एक धमाकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दीं और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग सहमकर दूर हट गए कोई नहीं जानता था कि अगला धमाका कहां होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की. आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ  चालक और अन्य लोग बाल-बाल बचे. लेकिन लॉरी में लदा पूरा माल जलकर राख हो गया.

प्रारंभिक जांच में हाई टेंशन बिजली के तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. इस साल मार्च में ही बचुपल्ली में भी हाई टेंशन तार गिरने से 20 फर्नीचर की दुकानें जलकर राख हो गई थीं उस मामले में भी कोई हताहत नहीं हुआ था. इन लगातार घटनाओं ने राज्य में बिजली के तारों की सुरक्षा और उनके उचित रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और विद्युत विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: अब इस राज्य में शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा सत्यापन, AIMIM ने शुरू की हेल्प डेस्क

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments