Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeBusinessराहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP...

राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बी-टीम होने का भी आरोप लगाया. दरअसल, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि केंद्र की सभी एजेंसियों ने देश के सभी विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की और यहां तक कि उन्हें गिरफ्तार भी किया, लेकिन केरलम के मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

राहुल के इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी असल में बीजेपी की बी-टीम हैं. कुछ लोग अपने अनुभवों से भी कुछ नहीं सीखते हैं. ऐसे लोग सामान्य तो बिल्कुल नहीं होते हैं. वे भी एक दुर्लभ उदाहरण हैं. ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जो आमतौर पर चीजों को समझने में लायक नहीं होते हैं और राहुल गांधी इस कैटेगरी में आते हैं.

केजरीवाल को क्लीन चिट मिलना राहुल गांधी के लिए झटकाः CM

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी. कोर्ट का फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए एक करारा झटका था. इस बावजूद वह फिर से वही गलती दोहरा रहे हैं. इसलिए मैंने कहा था कि वे अपने अनुभवों से सबक नहीं सीखते हैं.‘

पहले कई बार हो चुका है भाजपा-कांग्रेस का गठबंधनः CM

मुख्यमंत्री ने दावा कि राज्य में पहले कई बार कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन देखा गया है, लेकिन आगे आने वाले चुनावों में क्या नतीजा निकलेगा, ये तो फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. वे दोनों पार्टियां एक ही तरीक से एलडीएफ का विरोध करती हैं और ऐसा लगता है कि उन दोनों के बीच तालमेल भी है.

यह भी पढ़ेंः ‘चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम’, मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments