Saturday, March 21, 2026
spot_img
HomeBusinessभारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं,...

भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इजरायल-अमेरिका के ईरान के साथ युद्ध की वजह में दुनिया भर के देशों में तेल आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है. कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण कई देशों में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारत में शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन देश में तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल जैसे BPCL का स्पीड, HPCL का पॉवर और IOCL का XP95 पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. पहले प्रीमियम पेट्रोल का दाम करीब 111.68 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर करीब 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

भारत में पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर कायम है. मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है और हैदराबाद में पेट्रोल 107.5 रुपये और डीजल 95.7 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इसके अलावा भी देश के कई अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार बनी हुई हैं, जबकि डीजल अभी भी 100 रुपये से नीचे है.

उत्तर प्रदेश में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को पेट्रोल की कीमत 94.51 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि यहां डीजल 87.57 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है. पिछले 10 दिनों में उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दामों में करीब 10 पैसे की मामूली बढ़त देखने को मिली है. वहीं, फरवरी, 2026 के बाद से अब तक पेट्रोल की औसतन कीमत 95.28 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल औसतन 88.40 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रही है.

बिहार में क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

बिहार की बात करें, तो शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को यहां रेगुलर पेट्रोल की औसत कीमत 106.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. गुरुवार (19 मार्च, 2026) की तुलना में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि डीजल की औसत कीमत 92.40 रुपये दर्ज की गई है. फरवरी, 2026 के आखिर में जहां पेट्रोल की कीमत 106.26 रुपये प्रति लीटर थी, वहीं डीजल की औसत कीमत 92.47 रुपये प्रति लीटर थी, यानी महीने भर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में थोड़ी नरमी देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड लगभग 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है. यह गिरावट अमेरिका और इजरायल की ओर से तनाव कम करने के संकेत मिलने के बाद आई है. हालांकि, इसके बावजूद कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और संघर्ष शुरू होने के बाद से करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं.

यह भी पढ़ेंः पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments