Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeBusinessराज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों...

राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली NDA ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. खाली होने वाली कुल 37 सीटों में से NDA ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है. हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार (16 मार्च, 2026) को चुनाव हुए, जिसमें से 9 सीट NDA ने जीती. बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी रहे. ओडिशा की 4 सीट में से तीन सीट और हरियाणा की 1 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

बिहार में NDA ने हासिल की एकतरफा जीत

बिहार की बात करें, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम सभी जीत चुके हैं.

ओडिशा की 4 सीटों में से 3 बीजेपी और 1 BJD ने जीती. ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, बीजेडी से बीजेपी आए सुजीत कुमार और भाजपा के पुराने नेता रहे और फिलहाल पार्टी समर्थित उम्मीदवार दिलीप राय ने चुनाव में जीत दर्ज की.

हरियाणा की दो में से एक पर BJP, तो दूसरी पर कांग्रेस का कब्जा

हरियाणा की दो सीटों में से एक पर BJP कैंडिडेट संजय भाटिया की जीत हुई और दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की.

असम में भाजपा ने दो उम्मीदवार घोषित किए थे, दोनों ही नए चेहरे हैं. जोगेन मोहन राज्य सरकार में मंत्री हैं, जबकि तेराश गोवाला विधायक थे. इसके अलावा 1 सीट पर NDA सहयोगी UPPL से प्रमोद बोरो ने जीत दर्ज की.

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बंगाल में NDA का बजा डंका

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की. जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और पश्चिम बंगाल से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा संसद के उच्च सदन पहुंचेंगे.

महाराष्ट्र से बीजेपी ने सूची में अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. इस सूची में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे का नाम शामिल है. इनके अलावा, माया चिंतामन और रामराव बड़कुटे भी पार्टी की तरफ से राज्यसभा पहुंचे हैं. महाराष्ट्र की 7 में से 6 सीट पर NDA ने जीत दर्ज की है.

राज्यसभा में NDA का अब कुल आंकड़ा कितना?

इस तरह से एनडीए में 37 में से महाराष्ट्र में 6, बिहार में 5, ओडिशा में 3, असम में 3, छत्तीसगढ़ में एक, बंगाल में एक सीट पर जीत हासिल की है. इसके साथ-साथ तमिलनाडु से एक AIADMK से के एम. थंबीदुरई और एक PMK के अम्बूमणि रामदास ने और हरियाणा से एक बीजेपी इस तरह से एनडीए 12 सीट से बढ़कर 22 हो गई और बीजेपी की संख्या 9 से बढ़कर अब 14 हो गई है. वर्तमान में अगर राज्यसभा में NDA की कुल संख्या की बात करें, तो वो 135 के पार हो गई है.

यह भी पढ़ेंः ‘पहले से थी जीत की उम्मीद..’ राज्यसभा के चुनाव के नतीजों के बाद नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments