असम की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है. नागांव लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रद्युत बोरदोलोई ने कल ही कांग्रेस से अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा पत्र भेजा था. आज महज 24 घंटे बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए. सूत्रों के मुताबिक, उनकी जॉइनिंग में असम बीजेपी की पूरी टीम सक्रिय थी.



