Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeBusinessतेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की...

तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर ली जान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना के जगित्याल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. प्रसिद्ध यूट्यूबर वैष्णवी की उसके पति हरिबाबू ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. सबसे दर्दनाक बात यह है कि वैष्णवी इस समय चार महीने की गर्भवती थी, फिर भी हरिबाबू ने जरा भी रहम नहीं किया.

क्या है घटना के पीछे की पूरी कहानी?

कोरुटला के अय्यप्पा गुट्टा इलाके के रहने वाले चित्तरी हरिबाबू और मादापुर गांव की वैष्णवी ने करीब एक साल पहले लव मैरेज की थी. हरिबाबू ने वैष्णवी के बालिग होने का इंतजार करके शादी की थी. दोनों बेहद खुशहाल जीवन जी रहे थे और अपनी जिंदगी को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा करते थे. इसी सिलसिले में सात महीने पहले दोनों ने ‘Vaishu Amma’ नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था. यह चैनल बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हो गया और 48 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ गए. उनके होम टूर वीडियो और वैष्णवी की प्रेग्नेंसी से जुड़े शॉर्ट वीडियो को लाखों व्यूज मिले थे, लेकिन शनिवार (14 मार्च, 2026) की रात दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ.

इसी दौरान आपे से बाहर हुए हरिबाबू ने चाकू उठाया और चार महीने की गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिससे वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद हरिबाबू फरार हो गया. रविवार (15 मार्च, 2026) की सुबह जब काफी देर तक वैष्णवी कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ. अंदर जाकर देखा तो वैष्णवी का शव पड़ा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

पड़ताल में यह भी सामने आया है कि जब से वैष्णवी गर्भवती हुई, तब से हरिबाबू उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था और इस मुद्दे पर पहले भी पंचायत हो चुकी थी. अब सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने वीडियो देखकर सदमे में हैं. ‘प्रैंक’ के नाम पर बनाए गए झगड़े के वीडियो अब असली लग रहे हैं. एक मासूम जान और पेट में पल रहे बच्चे की इस बर्बर हत्या पर चारों तरफ गुस्से का माहौल है.

यह भी पढे़ंः बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments