Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeBusinessव्हाट्सएप चैट बना मौत का कारण, हैदराबाद में कांस्टेबल की चाकू मारकर...

व्हाट्सएप चैट बना मौत का कारण, हैदराबाद में कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या

हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक AR कांस्टेबल की उसी के पुराने दोस्त ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. उप्पल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले चिलुकानगर इलाके में रविवार की रात यह खौफनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. महज एक सोशल मीडिया चैट किस तरह किसी की जान ले सकता है, यह घटना इसकी मिसाल बन गई है.

मृतक कांस्टेबल का नाम सुधीर (35) है, जो आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले का रहने वाला था. वह हैदराबाद सिटी सिक्योरिटी विंग में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और चेंगिचर्ला की आरटीसी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था. सुधीर के पीछे उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनके सिर से अब परिवार के कमाने वाले का साया उठ गया है.

क्या है पूरा मामला
पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर की पुरानी जान-पहचान चिलुकानगर में रहने वाले ऑटो चालक संतोष नायक से थी. शनिवार की रात दोनों के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैटिंग धीरे-धीरे विवाद का रूप लेने लगी. एक-दूसरे को चुनौतियां देते-देते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने रविवार रात चिलुकानगर के आदर्शनगर स्थित एक खाली प्लॉट पर मिलने का फैसला किया. सुधीर अपने दोस्त इमरान खान के साथ वहां पहुंचा, लेकिन संतोष नायक पहले से ही चाकू लेकर तैयार बैठा था.

जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंचते ही संतोष ने सुधीर पर अंधाधुंध चाकू से हमला कर दिया. जान बचाने के लिए सुधीर और इमरान वहां से भागे, लेकिन गंभीर रूप से घायल सुधीर ज्यादा दूर नहीं जा सका और साईंबाबा मंदिर के पास गिरकर दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल पुलिस आरोपी संतोष नायक की तलाश में जुटी है. जांच अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या केवल व्हाट्सएप चैट के कारण हुई या इसके पीछे कोई पुरानी दुश्मनी भी है, इस पहलू से भी मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments