Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeBusinessWest Bengal Assembly Election 2026: '4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव...

West Bengal Assembly Election 2026: ‘4 मई बंगाल से TMC गई…’, गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी. इसी बीच भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि 4 मई को बंगाल से टीएमसी का सफाया हो जाएगा, क्योंकि राज्य के लोग अब “मां, माटी और मानुष” के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे.

इन तीन पार्टियों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया: गौरव वल्लभ

वल्लभ ने कहा, ‘बंगाल कभी इंडस्ट्रियलाइजेशन का फ्लैग बियरर था, लेकिन कम्युनिस्ट, कांग्रेस और उसकी सब्सिडियरी तृणमूल कांग्रेस—इन तीन ‘क’ ने मिलकर इसे बर्बाद कर दिया. यहां के लोग हाईली लिटरेट और एजुकेटेड हैं, लेकिन आज उन्हें अपनी मातृभूमि में रोजगार नहीं मिल रहा. टीएमसी ने बरसों तक मां-माटी-मानुष के नारे के साथ धोखा किया. जब आरजी कर की घटना हुई, लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ, तो टीएमसी दोषियों को बचाने में जुट गई. अब बंगाल के लोग फैसला कर चुके हैं कि 4 मई को टीएमसी गई.’

पुरोहितों और मौलवियों का मानदेय बढ़ाने पर गौरव वल्लभ ने कसा तंज: गौरव वल्लभ

ममता बनर्जी सरकार के पुरोहितों और मौलवियों को मासिक 500 रुपये मानदेय बढ़ाने के फैसले पर वल्लभ ने तंज कसा. उन्होंने पूछा, ‘4 साल 11 महीने तक इनको किसने रोका था? क्या ये सिर्फ चुनाव तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रही थीं? चुनाव आयोग ने आज सुबह की बोल दिया था कि 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, तो फिर 2 घंटे पहले ही उन्होंने यह ऐलान क्यों किया. यह उनकी नियत में खोट दिखाता है। उन्हें न पुरोहितों से मतलब है, न मौलवियों से. उनका एक ही एजेंडा है बस अभिषेक बनर्जी को सेट करना, लेकिन अब यह परिवारवाद का मॉडल  देश ने रिजेक्ट कर दिया है. मैं पूरे भरोसे से कहता हूं कि राजद से भी कम सीटें टीएमसी को मिलेंगी. जंगल राज, धोखेबाजी, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का मॉडल बंगाल के लोगों ने ठुकरा दिया है.’

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष शुभंकर सरकार पर भी वल्लभ ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे तो पता ही नहीं कि ये कौन हैं और मैं गारंटी से कहता हूं कि 99 फीसदी कांग्रेसियों को भी खुद नहीं पता होगा कि इस नाम का कोई अध्यक्ष है.’

एसआईआर कर चुनाव आयोग ने संविधान का दायित्व निभाया: गौरव वल्लभ

विशेष गहन संशोधन (SIR) पर वल्लभ ने कहा कि चुनाव आयोग ने संविधान का दायित्व निभाया है,किसी योग्य वोटर का अधिकार न जाए और किसी घुसपैठिए को वोटर आईडी न मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘बंगाल में घुसपैठियों का विकास मॉडल दिल्ली से भेजे पैसों से चल रहा था. लाखों फर्जी वोटर आईडी, मृतकों के नाम पर वोटिंग हो रही थी लेकिन यह सब अब ध्वस्त हो गया. इसलिए ममता और कांग्रेस बौखला रही हैं, क्योंकि आजादी के बाद से ही ऐसे लोगों को इनके द्वारा बसाया गया था. और अगर शुभंकर जी घुसपैठियों के प्रवक्ता बनकर बोल रहे हैं, तो वे चुनावी उत्सव नहीं मना रहे, लेकिन बंगाल और भारत के लिए चुनाव एक पर्व है. घुसपैठियों के लिए नहीं। उन्हें चाहिए कि राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता की तरह बात करें, न कि घुसपैठियों के.’

यह भी पढ़ें: बंगाल में ममता लगाएंगी जीत का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? जानें ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments