Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeTechnologyगलती से दूसरे के नंबर पर हो गया रिचार्ज? टेंशन न लें,...

गलती से दूसरे के नंबर पर हो गया रिचार्ज? टेंशन न लें, वापस मिल जाएगा पूरा पैसा, यह है तरीका

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Wrong Number Recharge: कई बार जल्दबाजी में गलत नंबर रिचार्ज हो जाता है. आप अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करना चाहते हैं, लेकिन गलती से कोई डिजिट इधर-उधर हो जाता है और किसी और व्यक्ति का मोबाइल रिचार्ज हो जाता है. ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि रिचार्ज का पैसा बेकार चला गया, लेकिन ऐसा नहीं होता है. अब आप गलत नंबर रिचार्ज होने पर अपने पूरे पैसे वापस पा सकते हैं. आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं.

इस कंपनी के यूजर्स को होगा फायदा

फिलहाल जियो अपने यूजर्स को गलत नंबर रिचार्ज होने पर पैसे वापस कर रही है. इसके लिए यह शर्त है कि आपने वह रिचार्ज My Jio ऐप से किया हो. अगर आप My Jio से नंबर रिचार्ज करते हैं और गलती से किसी और का नंबर रिचार्ज हो जाता है तो आप पूरे पैसे वापस पाने के हकदार हैं. 

यह है तरीका

अगर आपसे किसी और के नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो My Jio ओपन करें और अकाउंट में लॉग-इन करें. ऐप में रिचार्ज हिस्ट्री सर्च कर सेलेक्ट करें. यहां आपको रिचार्ज की पूरी हिस्ट्री मिल जाएगी. इसमें लास्ट रिचार्ज पर टैप करें और डिटेल्स में जाकर कैंसिल रिचार्ज पर टैप कर दें. अब यहां आपसे रिचार्ज कैंसिल करने का कारण पूछा जाएगा. आप गलत प्लान या गलत नंबर रिचार्ज होने जैसे कारण देकर इसे कैंसिल कर सकते हैं. इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें. अगले कुछ दिनों में आपको रिचार्ज का पैसा वापस मिल जाएगा.

इस बात का रखें ध्यान

यह ध्यान रखें कि आप गलत नंबर पर हुए रिचार्ज को केवल 2 घंटों के भीतर ही कैंसिल कर सकते हैं. अगर आप रिचार्ज करने के 2 घंटे बाद इसे कैंसिल करना चाहेंगे तो यह कैंसिल नहीं होगा. इसलिए गलत रिचार्ज होते ही तुरंत इसे कैंसिल कर लें.

ये भी पढ़ें-

LPG Cylinder Delivery का आया मैसेज? हो सकता है स्कैम, ऐसे करें खुद का बचाव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments