Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyYouTube Premium vs YouTube Premium Lite: कौन-सा प्लान लेने में है फायदा?...

YouTube Premium vs YouTube Premium Lite: कौन-सा प्लान लेने में है फायदा? यहां जानें कंपेरिजन

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

YouTube Premium vs YouTube Premium Lite: अगर आप यूट्यूब का पूरा मजा लेना चाहते हैं और साथ में कोई एड भी नहीं देखना चाहते तो इसका सब्सक्रिप्शन प्लान लिया जा सकता है. यूट्यूब के पास दो सब्सक्रिप्शन ऑप्शन है. YouTube Premium में जहां यूजर को सारे फीचर्स मिल जाते हैं, वहीं इसके किफायती वर्जन YouTube Premium Lite में फीचर्स थोड़े कम हो जाते हैं. आइए आज इन दोनों का कंपेरिजन जानते हैं.

YouTube Premium में क्या-क्या मिलता है?

यह यूट्यूब का सबसे महंगा प्लान है. इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो सब्सक्राइबर को पूरी तरह एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है. साथ ही उन्हें यूट्यूब म्यूजिक के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की एक्सेस, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड का ऑप्शन भी मिलता है. इसके अलावा इसमें वीडियो क्यूइंग, जंप अहेड, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, प्रीमियम वीडियो क्वालिटी, 256 kbps ऑडियो क्वालिटी और बाकी यूजर्स की तुलना में नए और एक्सपेरिमेंटल फीचर भी मिलते हैं.

YouTube Premium Lite में क्या-क्या फीचर्स हैं?

यह प्लान यूजर को कम कीमत पर एड-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए लाया गया है. इस प्लान में ज्यादातर वीडियोज पर एड नहीं दिखती है, लेकिन म्यूजिक वीडियो, सॉन्ग कवर, डांस वीडियो, यूट्यूब शॉर्ट्स और सर्च या ब्राउजिंग के समय एड आ सकती है. कंपनी ने पिछले महीने इसे अपडेट करते हुए इसमें ऑफलाइन डाउनलोड और बैकग्राउंड प्ले का ऑप्शन भी दे दिया है. इसमें प्रीमियम की तरह यूट्यूब म्यूजिक की प्रीमियम एक्सेस नहीं मिलती है. 

कितनी हैं दोनों प्लान्स की कीमत?

कीमत के मामले में इन दोनों ही प्लान में बड़ा अंतर है. भारत में प्रीमियम प्लान की कीमत 159 रुपये प्रति महीना से शुरू होती है. अगर आप सालभर का सब्सक्रिप्शन एक साथ लेते हैं तो आपको 1490 रुपये चुकाने होंगे. इसकी तुलना में Premium Lite प्लान की बात करें तो इसके लिए हर महीने 89 रुपये देने होंगे. इसमें एक साथ सालभर का प्लान नहीं लिया जा सकता.

ये भी पढ़ें-

Google Maps में आया Ask Maps का फीचर, एआई से आसान हो जाएंगे कई मुश्किल काम, जानें डिटेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments