Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeBusinessआंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी...

आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आंध्र प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान करीब 237 किलोग्राम अल्प्राजोलम (Alprazolam) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह कार्रवाई ऑपरेशन व्हाइट हैमर के तहत बुधवार और गुरुवार (11-12 मार्च, 2026) को आंध्र प्रदेश के NTR जिले के कोंडापल्ली इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एरिया में की गई. जांच एजेंसी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आड़ में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक ड्रग अल्प्राजोलम का निर्माण किया जा रहा है.

छापेमारी के दौरान पूरी इंडस्ट्रियल सेटअप का हो रहा संचालन

DRI की टीम ने जब इस परिसर में छापा मारा, तो वहां अवैध ड्रग निर्माण का पूरा औद्योगिक सेटअप चल रहा था. तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 237 किलोग्राम अल्प्राजोलम के अलावा 800 किलोग्राम से अधिक कच्चा माल, करीब 2,860 लीटर विभिन्न रसायन और बड़े पैमाने पर उपयोग होने वाले औद्योगिक उपकरण जैसे रिएक्टर, ड्रायर और सेंट्रीफ्यूज मशीन भी बरामद किए. इससे स्पष्ट हुआ कि यह यूनिट संगठित तरीके से बड़े पैमाने पर ड्रग्स का उत्पादन कर रही थी.

DRI की छापेमारी के दौरान क्या हुआ खुलासा?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क को रसायनिक और फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में 20 सालों से अधिक अनुभव रखने वाला एक केमिस्ट चला रहा था. उसने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस फैक्ट्री को किराये पर लिया था. सहयोगी का काम कच्चा माल जुटाना और हैदराबाद में ड्रग्स की सप्लाई नेटवर्क संभालना था. DRI ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को किया तलब, RHFL के खिलाफ 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments