Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeBusiness'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में...

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने सवाल उठाया कि यह अविश्वास प्रस्ताव आखिर क्यों लाया गया है. प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बहस के दौरान बार-बार एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जो किताब छपी ही नहीं है, उसे ‘ऑथेंटिक’ किसने घोषित कर दिया.

राहुल गांधी पर कसा तंज
उन्होंने आगे कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले भी दो बार बहस हो चुकी है और सदन की एक परंपरा होती है, जिसे निभाना पड़ता है. इसी दौरान प्रसाद ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है. उन्होंने कहा कि जिन दो नेताओं ने बयान दिया है, उन्हीं को ही इस मुद्दे पर कोट किया जाना चाहिए.

राहुल गांधी ने क्या कहा?
संसद में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है. कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में बेबुनियाद बातें कही गई हैं. यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है. यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है. हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है. पिछली बार जब मैंने बोला था, तो मैंने हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था.”

इसके बाद चेयर पर बैठे दिलीप साकिया ने कहा कि रवि शंकर प्रसाद के बाद राहुल गांधी को बोलने की अनुमति दी जाएगी. राहुल गांधी के संबोधन के बाद रविशंकर प्रसाद ने उन पर जमकर पलटवार किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments