Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeTechnologyसिर्फ फोन चार्ज करने के काम नहीं आता पावर बैंक, ये यूज...

सिर्फ फोन चार्ज करने के काम नहीं आता पावर बैंक, ये यूज जान लिए तो आज ही खरीदने दौड़ेंगे

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Power Bank Uses: पावर बैंक एक बहुत काम की एक्सेसरी है. अगर आप लगातार ट्रैवल करते हैं या फील्ड में रहते हैं तो फोन चार्जिंग के लिए पावर बैंक का होना जरूरी है. अधिकतर लोग पावर बैंक को फोन चार्जिंग और ज्यादा से ज्यादा स्मार्टवॉच या ईयरफोन आदि चार्ज करने के लिए इसे यूज करते हैं. कम ही लोगों को पता है कि पावर बैंक के और भी कई यूज हैं. आज हम आपको पावर बैंक के ऐसे ही कुछ हिडन यूजेज के बारे में बताने जा रहे हैं.

USB लाइट्स लगाकर बना लें लैंप

आजकल मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर USB लाइट्स आसानी से मिल जाती हैं. पावर बैंक की मदद लेकर आप आसानी से इनका नाइट लैंप बना सकते हैं. घर में डेकोरेशन के साथ-साथ आप कैंपिंग आदि जगहों पर इसका यूज कर सकते हैं.

गर्मी से दिलाएगा राहत

लैंप की तरह आप पावर बैंक से एक छोटा पंखा भी चला सकते हैं. USB लाइट्स की तरह ही बाजार में USB फैन मिल जाएंगे. इन्हें पावर बैंक में प्लग-इन करना है और फिर आप मजे से ठंडी हवा खा सकते हैं. इस तरह का फैन आप ऑफिस से लेकर किचन तक में यूज कर सकते हैं.

CCTV कैमरा चलाने में करेगा मदद

लाइट्स और पंखे की तरह कई CCTV कैमरा को भी USB के जरिए पावर बैंक से कनेक्ट किया जा सकता है. ऐसे में अगर आपको कहीं टेंपरेरी कैमरा लगाना है तो पावर बैंक आपके काम आ जाएगा. इसके लिए आपको नया बिजली का कनेक्शन नहीं करना पड़ेगा.

कंटेट क्रिएटर का काम भी होगा आसान

अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं या फोटोग्राफी करते हैं तो आपको लाइट पर ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो पावर बैंक से कनेक्ट होने वाली रिंग लाइट खरीद सकते हैं. यह सस्ती भी पड़ेगी और इसके लिए आपको बिजली के प्लग की जरूरत भी नहीं होगी. यह पावर बैंक को पावर सोर्स के तौर पर यूज करेगी और आप इसे आउटडोर सेटिंग में भी यूज कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

AC यूज कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, इन गलतियों से हो सकता है बड़ा नुकसान, बिल भी बढ़ेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments