Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeBusinessभारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, US मार्केट में...

भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, US मार्केट में डायरेक्ट सामान एक्सपोर्ट करेंगे कारोबारी

न्यूयॉर्क स्थित भारत के  भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) कल यानी 10 मार्च से भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल का बॉयर-सेलर शुरू करने जा रहा है. इस पोर्टल पर कल से ट्रेडर्स के लिए रजिस्ट्रेशन खुल जाएगा.

क्या होगा इस पोर्टल पर?

यह एक डिजिटल B2B प्लेटफॉर्म होगा जो सीधे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी आयातकों से जोड़ेगा. स्टेट और सेक्टर के हिसाब से अलग-अलग लिस्टिंग होगी और  वर्चुअल प्रदर्शनियां होंगी और कैटेगरी वाइज सर्च भी मिलेगी. पोर्टल के मार्च अंत तक पूरी तरह लाइव हो जाने की उम्मीद है.

किसको होगा फायदा?

सबसे ज्यादा फायदा छोटे और मझोले कारोबारियों यानी MSMEs को होगा. इसके अलावा ओडीओपी (ODOP) यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत आने वाले लोकल प्रोडक्ट को भी सीधे अमेरिकी बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा. अब तक छोटे निर्यातकों को अमेरिकी आयातकों तक पहुंचने के लिए मिडिलमैन पर निर्भर रहना पड़ता था.

एक्स पर पोस्ट कर दी गई जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,  जल्द आ रहा है: भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और अमेरिका में स्थित सभी भारतीय वाणिज्य दूतावासों के सहयोग से जल्द ही भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल लॉन्च करेगा. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी आयातकों से जोड़ेगा और MSMEs और ODOP उत्पादों सहित वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार में क्षेत्र और राज्य-विशिष्ट अवसरों को बढ़ावा देगा. जिसका पंजीकरण 10 मार्च 2026 से शुरू होगा.

लिंक और रजिस्ट्रेशन कहां?

अभी पोर्टल का डायरेक्ट जारी नहीं हुआ है. रजिस्ट्रेशन और जानकारी commerce.newyork@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है. पोर्टल लाइव होते ही लिंक www.indiainnewyork.gov.in पर उपलब्ध होगा. मार्च 2026 में इसे लेकर वेबिनार भी होने वाले हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments