Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeBusiness'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को...

‘नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेइज्जती करने को लेकर आलोचना की है. राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य में अपने दौरे के दौरान बद इंतजामों पर नाराजगी जताई. इसे शर्मनाक और पहले ऐसा कभी नहीं हुआ बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाया. 

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी बेइज्जती देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद की गरिमा का अपमान है. पीएम ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस अपमान को देश और नारी शक्ति माफ नहीं करेंगी.

बंगाल में राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल टूटने पर मचा है बवाल

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में 9वें इंटरनेशनल संथाली कॉन्क्लेव में शामिल होने पहुंचीं थीं. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की जगह बदलने को लेकर और बंगाल सरकार के किसी भी मंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई. देखते ही देखते इस मामले में राजनीतिक रंग ले लिया. पीएम मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए. टीएमसी और अपनी सरकार पर हो रहे इस हमले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी की कड़ी आलोचना की. उन्होंने पलटवार करते हुए इसे मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के दो महीने में होने वाले राज्य चुनावों से पहले आक्रमक अभियान से जोड़ दिया.

कार्यक्रम की जगह बदलने पर राष्ट्रपति ने जताई थी नाराजगी 

शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू आदिवासी समुदाय के सम्मेलन में शामिल हुईं. यह बिधानगर में होने वाला था. बाद में भीड़ का हवाला देकर इसे बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोशाईपुर में एक छोटी जगह शिफ्ट कर दिया गया. इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें दुख है कि यहां के लोग सम्मेलन में नहीं पहुंच पाए. क्योंकि यह बहुत दूर हो रहा था. संथाल समुदाय से आने वाली मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास फांसीदेवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शायद प्रशासन को उम्मीद थी कि कोई भी शामिल नहीं हो पाएगा. राष्ट्रपति वापस चली जाएंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा था?

राष्ट्रपति मुर्मू ने ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताया. उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या वह उनसे नाराज हैं. आम तौर पर यह देखा जाता है कि जब राष्ट्रपति आते हैं तो मुख्यमंत्री और दूसरे अन्य मंत्री मौजूद रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आईं. मैं भी बंगाल की बेटी हूं. मुझे बंगाल आने की इजाजत नहीं है. ममता दीदी मेरी छोटी बहन जैसी हैं. शायद वह मुझसे नाराज हैं. इसलिए कार्यक्रम इतनी दूर रखा, लेकिन कोई बात नहीं. 

ममता बनर्जी ने क्या दिया जवाब?

इधर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए राष्ट्रपति पर बीजेपी के इशारे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि बीजेपी इतना नीचे गिर गई है कि वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर राज्य को बदनाम करने के लिए कर रही हैं.  कार्यक्रम में न आने को लेकर ममता बनर्जी ने सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए मुमकिन नहीं था. खासकर इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज भी शेयर किया है. इसमें साफ तौर पर लिखा है कि यह योजना सुरक्षा और लॉजिस्टिक की वजह से बनाया गया था. राष्ट्रपति के ऑफिस में इसकी जानकारी दे दी गई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments