Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeTechnologyWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! टाइप करते ही सामने आ जाएंगे...

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! टाइप करते ही सामने आ जाएंगे स्टिकर, ऐसे करेगा काम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Whatsapp Stickers: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है. अब ऐप में एक ऐसा अपडेट आया है जो चैटिंग को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बना सकता है. नए अपडेट के बाद यूजर्स को चैट करते समय इमोजी टाइप करते ही उससे जुड़े स्टिकर अपने-आप दिखाई देने लगेंगे. इससे स्टिकर ढूंढने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा.

इमोजी लिखते ही दिखेंगे संबंधित स्टिकर

नए फीचर की मदद से जब भी यूजर चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेगा उसी से जुड़े स्टिकर तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे. पहले किसी स्टिकर को भेजने के लिए अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलना पड़ता था और फिर अलग-अलग स्टिकर पैक में स्क्रॉल करके सही स्टिकर तलाशना पड़ता था.

अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है. यूजर जिस इमोजी को टाइप करेगा उसी भावना या रिएक्शन से जुड़े स्टिकर तुरंत सामने आ जाएंगे और उनमें से किसी एक को टैप करके सीधे चैट में भेजा जा सकेगा. इससे बातचीत के दौरान समय की बचत भी होगी और चैटिंग का अनुभव भी बेहतर बनेगा.

iPhone यूजर्स के लिए जारी हुआ अपडेट

यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp for iOS में शामिल किया गया है. ऐप के लेटेस्ट अपडेट के साथ इसका वर्जन नंबर 26.8.76 तक पहुंच गया है. इस अपडेट के जरिए स्टिकर सुझाव वाला फीचर जोड़ा गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है इसलिए अगर किसी के फोन में अभी यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा है तो आने वाले दिनों में यह अपने-आप एक्टिव हो सकता है.

Show More Results से मिलेंगे और भी स्टिकर

अगर यूजर को दिखाई दे रहे स्टिकर से ज्यादा विकल्प चाहिए तो Show more results विकल्प पर टैप करके और भी स्टिकर देखे जा सकते हैं. इसमें ऐप के अंदर मौजूद स्टिकर के साथ-साथ थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक भी शामिल हो सकते हैं.

उदाहरण के लिए अगर कोई हंसने वाला इमोजी टाइप करता है तो मजेदार या फनी रिएक्शन वाले स्टिकर दिखेंगे, वहीं दिल वाले इमोजी डालने पर प्यार या भावनाओं से जुड़े स्टिकर सामने आ जाएंगे.

आने वाले समय में और भी नए फीचर्स

हाल के महीनों में Meta Platforms अपने इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है. हाल ही में ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर भी जोड़ा गया है जिससे ग्रुप में नए जुड़ने वाले सदस्य पुराने मैसेज भी देख सकते हैं.

इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए SIM binding जैसे सुरक्षा फीचर पर भी काम कर रही है. साथ ही एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की भी तैयारी बताई जा रही है जिसे संभवतः WhatsApp Plus नाम दिया जा सकता है. इसमें पेड यूजर्स को अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और कुछ खास सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

अब चुपके से नहीं होगी जासूसी! पास में कोई पहन रहा है Smart Glasses तो तुरंत मिल जाएगा अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments