Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeTechnologyअब कंप्यूटर चलाने के लिए इंसानों की जरूरत नहीं, OpenAI ले आई...

अब कंप्यूटर चलाने के लिए इंसानों की जरूरत नहीं, OpenAI ले आई नया एआई मॉडल, खुद कर देगा सारे काम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

OpenAI GPT-5.4 AI Model: अब एआई टूल्स सिर्फ सवालों के जवाब देने और राइटिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं. अब एआई कंपनियां ऐसे टूल्स बना रही हैं, जो कंप्यूटर पर इंसानों की तरह काम कर सकते हैं. इसी उद्देश्य से OpenAI ने एक नए एआई मॉडल GPT-5.4 को लॉन्च किया है, जो स्प्रैडशीट, डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन से जुड़े सारे कॉम्प्लेक्स टास्क कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह ऑफिस के कामों में यूज होने वाले रीजनिंग, कोडिंग समेत दूसरे कामों को इंसानों की तरह आसानी से कर सकता है. 

अब कंप्यूटर चलाने के लिए इंसान की जरूरत नहीं

यह OpenAI का पहला नेटिव कंप्यूटर-यूज कैपेबिलिटी वाला मॉडल है. यानी इसे स्पेशल कंप्यूटर के लिए डिजाइन किया गया है और यह यूजर के बिहाफ पर कंप्यूटर ऑपरेट कर अलग-अलग ऐप्लिकेशन में काम भी कर सकता है. कंपनी का कहना है कि GPT-5.4 कोड जनरेट कर लेता है, जो इसे कंप्यूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह कीबोर्ड और माउस को कमांड भेज सकने के अलावा यह भी समझ सकता है कि स्क्रीन पर क्या हो रहा है. इसकी मदद से यह अलग-अलग सॉफ्टवेयर को आसानी से ऑपरेट कर पाएगा.

रीजनिंग फोक्स्ड वर्जन भी किया गया लॉन्च

OpenAI ने इस मॉडल का रीजनिंग फोक्स्ड वर्जन भी लॉन्च किया है, जिसे GPT-5.4 Thinking नाम दिया गया है. यह ChatGPT में ही इंटीग्रेट किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस मॉडल को उन क्वेरीज को हैंडल करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनका जवाब देने के लिए कई स्टेप्स में सोचना पड़ता है. ChatGPT में इसे यूज करते समय यूजर यह भी देख सकेंगे कि यह किसी टास्क को कंप्लीट करने के लिए क्या अप्रोच ले रहा है. इस आधार पर यूजर को अपनी रिक्वेस्ट मॉडिफाई करने का भी ऑप्शन मिलेगा. इससे यूजर के लिए अपने प्रॉम्प्ट का जवाब ढूंढना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

US-Israel Iran War: युद्ध के वीडियो से भर गई सोशल मीडिया फीड? ऐसे करें एआई जनरेटेड कंटेट की पहचान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments