Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeTechnologyApple iPhone 17e Vs Google Pixel 10a: खरीदने से पहले जान लें...

Apple iPhone 17e Vs Google Pixel 10a: खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़े फर्क, वरना हो सकती है बड़ी गलती!

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Apple iPhone 17e Vs Google Pixel 10a: 2 मार्च को Apple ने अपने किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17e को पेश किया. इस नए मॉडल में कंपनी ने परफॉर्मेंस, चार्जिंग और मजबूती के मामले में कई सुधार किए हैं. वहीं दूसरी तरफ Google ने कुछ ही दिन पहले Pixel 10a लॉन्च किया जो मिड-रेंज सेगमेंट में काफी चर्चा में है. दोनों फोन ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इन दोनों में से किसे खरीदना ज्यादा समझदारी होगी? आइए जानते हैं इनके बीच के 5 बड़े अंतर.

कीमत

स्मार्टफोन खरीदते समय कीमत सबसे अहम फैक्टर बन जाती है. Google Pixel 10a की शुरुआती कीमत करीब 49,999 रुपये रखी गई है जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं Apple iPhone 17e की शुरुआती कीमत लगभग 64,900 रुपये है और इसमें भी 256GB स्टोरेज मिलता है. हालांकि Apple अपने यूजर्स को 512GB स्टोरेज का विकल्प भी देता है जो ज्यादा डेटा रखने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में Apple थोड़ा आगे नजर आता है. Apple iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिपसेट दिया गया है जो 3nm तकनीक पर बना है और यही प्रोसेसर फ्लैगशिप Apple iPhone 17 सीरीज़ में भी इस्तेमाल हो रहा है.

दूसरी ओर Google Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है जो पहले भी Google Pixel 9a में देखा जा चुका है. इसलिए कच्ची ताकत और स्पीड के मामले में iPhone थोड़ा बेहतर प्रदर्शन दे सकता है.

डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन अलग-अलग फायदे देते हैं. Apple iPhone 17e में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है. हालांकि इसमें अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.

वहीं Google Pixel 10a में 6.3-इंच Actua डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूद महसूस होगी.

कैमरा

कैमरा सेटअप में भी दोनों फोन अलग रणनीति अपनाते हैं. Apple iPhone 17e में 48MP का सिंगल Fusion कैमरा दिया गया है जो 2x ऑप्टिकल-लेवल जूम सपोर्ट करता है. दूसरी ओर Google Pixel 10a में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. अल्ट्रा-वाइड कैमरा की वजह से यूजर्स को ज्यादा वाइड एंगल फोटो लेने और क्रिएटिव शॉट्स कैप्चर करने की सुविधा मिलती है.

बैटरी और चार्जिंग

चार्जिंग और बैटरी में भी दोनों फोन अलग अनुभव देते हैं. Apple iPhone 17e में पहली बार MagSafe सपोर्ट दिया गया है और यह 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें लगभग 4000mAh बैटरी हो सकती है. वहीं Google Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments