Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeBusiness16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर...

16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

CBI की एंटी-करप्शन ब्रांच की जयपुर टीम ने डबल मर्डर केस में 16 साल से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को आखिरकार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वो लंबे समय से नाम बदलकर छिपकर रह रहा था.

डबल मर्डर केस से जुड़ा मामला

CBI अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम परस राम उर्फ राजू शर्मा है. ये मामला साल 2011 में दर्ज हुए एक डबल मर्डर केस से जुड़ा है. ये केस राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के निर्देश पर दर्ज किया गया था.

2010 में राजस्थान के कामा इलाके की घटना

जांच एजेंसी के मुताबिक वारदात 29 जुलाई 2010 को राजस्थान के कामा इलाके में हुई थी. उस दिन कई आरोपी हथियारों के साथ एक व्यक्ति के घर में जबरन घुस गए और देशी कट्टों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मरने वालों में एक पिता-पुत्र भी शामिल थे, जो उस समय के एक एडिशनल सेशन जज के परिवार के सदस्य थे.

आरोपी पर था 5 लाख रुपये का इनाम

जांच के दौरान इस केस में कई आरोपियों की पहचान हुई, लेकिन परस राम शुरुआत से ही फरार चल रहा था. अदालत ने उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर यानी घोषित अपराधी घोषित कर दिया था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. उसके फरार रहने की वजह से उसके खिलाफ ट्रायल की कार्यवाही भी रुकी हुई थी.

सीबीआई ने आरोपी को दबोचा

CBI इंस्पेक्टर दुर्गादास राठौर और रमेश कुमार नेहरा को तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के जरिए पता चला कि आरोपी अपनी पहचान बदलकर राजू शर्मा नाम से रह रहा है. इसके बाद CBI की टीम ने उसके ठिकाने का पता लगाया और 5 मार्च 2026 को दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. CBI का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार रहने के दौरान आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था, इसकी भी जांच की जा रही है. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments