Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeTechnologyपानी में गिर गया फोन? घबराने की बजाय करें ये काम, बच...

पानी में गिर गया फोन? घबराने की बजाय करें ये काम, बच सकता है बड़ा नुकसान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

रंगों का त्योहार होली गुजर चुका है. होली खेलते समय अगर फोन पानी में गिर गया है और फोन के अंदर पानी चला गया है तो यह बड़ा नुकसान करवा सकता है. वैसे भी पानी और लिक्विड से फोन की दुश्मनी होती है और अधिकतर कंपनियां लिक्विड डैमेज को वारंटी में कवर नहीं करती. ऐसे में सावधानी ही आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर फोन पानी में गिर गया है तो क्या करना चाहिए. 

नुकसान से बचने के लिए करें ये काम

  • अगर फोन पानी में गिर गया है या फोन के अंदर पानी चला गया है तो घबराने की जगह आपको सावधानी से काम लेना है. इसके लिए फोन को तुरंत पानी से निकाल लें और इसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें. फोन को ज्यादा हिलाएं-डुलाएं न और इसे सुरक्षित और हवादार जगह पर रख दें.
  • अगर फोन पर कवर लगा हुआ है तो इसे तुरंत निकाल दें. इसके अलावा फोन में लगे सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और दूसरी एक्सेसरीज को भी बाहर निकाल लें.
  • सूखे और मुलायम कपड़े से फोन को ऊपर से साफ कर लें. इससे डिवाइस के सरफेस पर जमा पानी साफ हो जाएगा और इसे अच्छे से सूखने दें. अगर पूरी तरह सूखने के बाद फोन स्विच ऑन न हो तो इसे सर्विस सेंटर पर ले जाएं. 

ये गलतियां करने से बचें

  • कुछ लोग फोन को ड्राई करने के लिए हेयर ड्रायर का यूज करते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. ड्रायर से निकली हीट फोन के इंटरनल पार्ट्स को डैमेज कर सकती है. इसी तरह फोन को तेज धूप में रखने से बचें. ज्यादा धूप से भी इंटरनल पार्ट्स के डैमेज होने का डर रहता है.
  • फोन से पानी निकालने के लिए कई लोग इसे जोर-जोर से हिलाने लगते हैं. ऐसा करने से बचें. इस तरीके से पानी बाहर निकलने की बजाय अंदर भी जा सकता है, जो बाकी पार्ट्स को खराब कर देगा.

ये भी पढ़ें-

TV रिमोट पर लाल, पीले, हरे बटनों का राज क्या है? अधिकतर लोगों को नहीं पता इनका इस्तेमाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments