Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeTechnologyअब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई...

अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो YouTube आपके लिए एक बेहद काम का फीचर लाने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक एआई-पावर्ड रिमिक्स फीचर लाएगी, जिससे शॉर्ट्स से एक नया वीडियो बनाना आसान हो जाएगा. अभी इसे इंग्लिश भाषा के क्रिएटर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है. इस फीचर को शॉर्ट्स में ‘रिमिक्स’ मेनू में प्लेस किया जाएगा, जहां से यूजर खुद एडिटिंग करने की बजाय प्रॉम्प्ट देकर विजुअल चेंजेज कर सकेंगे.

फीचर में मिलेंगे ये दो टूल

इस फीचर में ‘ऐड ऑब्जेक्ट’ और ‘रीइमेजिन’ नाम से दो नए टूल मिलेंगे. ऐड ऑब्जेक्ट में यूजर शॉर्ट्स से लिए गए किसी भी सीन में एआई-जनरेटेड आइटम्स इन्सर्ट कर सकेंगे. यूट्यूब का कहना है कि यह फीचर 8 सेकंड तक की क्लिप पर काम करेगा. इससे क्रिएटर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद लिए अपने वीडियो में विजुअल ट्विस्ट जोड़ सकेंगे.

दूसरा टूल रीइमेजिन का होगा. यह शॉर्ट्स के एक फ्रेम को पूरी तरह नए एआई-जनरेटेड वीडियो में बदल सकेगा. इसे यूज करने के लिए यूजर को सजेस्टेड प्रॉम्प्ट मिलेंगे और यूजर चाहे तो अपने खुद के प्रॉम्प्ट लिखकर वीडियो जनरेट करवा सकेगा. रेफरेंस देने के लिए यूजर के पास दो फोटो अपलोड करने का भी ऑप्शन होगा. यह टूल उन क्रिएटर्स के काम आएगा, जो शॉर्ट के किसी एक सीन से नया कुछ कंटेट क्रिएट करना चाहते हैं. 

ऑरिजनल शॉर्ट्स से लिंक रहेगा वीडियो

इस फीचर की मदद से बनाए गए सारे वीडियो ऑरिजनल शॉर्ट्स के साथ लिंक रहेंगे, जिससे पता चल सकेगा कि सोर्स क्रिएटर कौन है. वहीं अगर कोई क्रिएटर चाहता है कि उसके शॉर्ट्स से ऐसे रिमिक्स वाले वीडियो न बनाए जाएं, वो अपने कंटेट पर स्टैंडर्ड रिमिक्सिंग ऑप्शन को डिसेबल कर सकता है. अभी इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है. अगर यह कामयाब रहता है तो इसे इंग्लिश के अलावा दूसरी भाषाओं के क्रिएटर्स के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

एंड्रॉयड फोन की बैटरी फूलने पर कभी न करें ये काम, जरा-सी गड़बड़ से हो सकता है बड़ा धमाका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments