Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeBusinessएपस्टीन फाइल्स के प्रेशर में अमेरिका से ट्रेड डील? राहुल बोले- व्यापारिक...

एपस्टीन फाइल्स के प्रेशर में अमेरिका से ट्रेड डील? राहुल बोले- व्यापारिक समझौते से देश में तूफान आने वाला है

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला से पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद किया और राज्य के किसानों और उद्योगों से जुड़े लोगों को साधने के लिए भारत अमरीका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ये व्यापार समझौता किया है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश में तूफान आने वाला है और भारतीय बाजार अमेरिकी उत्पादों से भर जाएंगे जिस देश के किसान और छोटे उद्योग बर्बाद हो जाएंगे. 

एकदम से समझौता क्यों किया: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका व्यापार समझौता काफी समय से रुका हुआ था तो फिर क्या वजह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदम से ही इस समझौते के लिए सहमत हो गए. उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि प्रधानमंत्री भी इस व्यापार समझौते में कृषि क्षेत्र को बाहर रखना चाहते थे मगर दबाव में आकर कृषि क्षेत्र को भी इस समझौते में शामिल कर लिया है. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन करके यह कहा कि वह इस व्यापार समझौते के लिए तैयार हैं जिसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से जुड़ा डाटा भी अमेरिका को दे दिया है क्योंकि 21वीं सदी डाटा की सदी होने जा रही है और ये भी दबाव में आकर किया गया है. 

व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होने वाले हैं: राहुल गांधी

पंजाब के किसानों और मजदूरों में अपील बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसान और मजदूर देश की नींव होते हैं मगर व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होने वाले हैं और मनरेगा के बर्बाद होने से मजदूर बर्बाद होने वाले हैं. 
  
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील में ट्रंप को गारंटी दी है कि हर साल 9 लाख करोड़ के प्रोडक्ट्स भारत खरीदेगा जिससे हमारे छोटे उद्योग बर्बाद हो जायेंगे. प्रधानमंत्री ने इस डील में कहा है कि अमेरिका जिससे चाहेगा भारत उसी देश से तेल खरीदेगा इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है

उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री पर क्या दबाव था कि देश के हर क्षेत्र के डेथ वारंट वाली डील की गई. प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप की बातों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं और सिर झुकाकर ये व्यापार समझौता किया है. राहुल गांधी ने पंजाब के किसानों को साधते हुए कहा कि पंजाब के किसानों को याद रखना है कि नरेंद्र मोदी ने पहले खेती कानून भी लाए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments