Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeBusinessपश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2026 जारी, वोटिंग से पहले अंतिम मतदाता सूची...

पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2026 जारी, वोटिंग से पहले अंतिम मतदाता सूची में इस तरह ढूंढे अपना नाम

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले SIR के बाद आज शनिवार (28 फरवरी) को चुनाव आयोग (ECI) अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है. आज प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में कम से कम 7.08 करोड़ मतदाताओं को ‘हटाए गए’ या ‘विचाराधीन’ के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा.

16 दिसंबर को प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ हो गई, जिसमें मौत, पलायन, दो बार नाम के कारण 58 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए. दूसरे चरण में 1.67 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई हुई, जिनमें से 1.36 करोड़ को तार्किक विसंगतियों के लिए चिह्नित किया गया था और 31 लाख की मैपिंग नहीं हो पाई. लगभग 60 लाख मतदाताओं के मामले अभी भी विचाराधीन हैं.

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रक्रिया पूरी 
चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को पूरे देश के लिए एसआईआर (SIR) की घोषणा की थी और अब तक पश्चिम बंगाल सहित 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि राज्य में चुनाव से पहले यह प्रक्रिया एक राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गई है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमित और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है. टीएमसी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए एसआईआर को चुपके से एनआरसी करार दिया है.

ममता बनर्जी कर रहीं हैं विरोध
एसआईआर आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं, जिन्होंने 4 फरवरी को एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में पेशी कर मांग की कि अगला विधानसभा चुनाव 2025 की मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर कराया जाए. बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों वास्तविक मतदाता, सूची से बाहर होने के खतरे में हैं. यह संशोधन नहीं बल्कि जानबूझकर सूची से नाम हटाना है. उन्होंने यह भी कहा कि विसंगतियों का बहाना बनाकर वास्तविक मतदाताओं के नाम चुपके से हटा दिए गए.

पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 2026 में अपना नाम इस तरह खोज सकते हैं.

ECINET मोबाइल ऐप
www.voters.eci.gov.in
www.ceowestbengal.wb.gov.in
अपने मतदान केंद्र पर जाकर या बीएलओ से भी संपर्क कर सकते हैं

voters.eci.gov.in में अपना नाम कैसे खोजें
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर जाएं
 ‘सेवाएं’ अनुभाग के अंतर्गत ‘मतदाता सूची डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें
 स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
पोर्टल पर निम्नलिखित विवरण चुनें. राज्य-पश्चिम बंगाल, संशोधन वर्ष-2026, मतदाता सूची का प्रकार-एसआईआर अंतिम मतदाता सूची 2026 जिला, विधानसभा क्षेत्र. उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें. सूची में से अपने मतदान केंद्र का नाम चुनें और मतदाता सूची देखने के लिए “चयनित पीडीएफ डाउनलोड करें” पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें

चंद्रबाबू नायडू केंद्र में बनेंगे मंत्री और आप संभालेंगे आध्र प्रदेश के CM की कुर्सी? नारा लोकेश ने दिया ये जवाब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments