Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeBusinessहैदराबाद की यूट्यूबर ने कुवैत में अपनी मां को भेजा I LOVE...

हैदराबाद की यूट्यूबर ने कुवैत में अपनी मां को भेजा I LOVE U का मैसेज, फिर की आत्महत्या

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार (23 फरवरी) को 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली का किराए के घर में शव मिला. मौत से कुछ समय पहले ही उसने अपनी मां को आई लव यू सो मच का मैसेज भेजा था. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की निवासी कोमाली हैदराबाद के एक निजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करते हुए लगभग 11 महीनों से एक अपार्टमेंट में अकेली रह रही थीं. वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल के वीडियो बनाती थीं.

पुलिस के अनुसार कोमाली ने सोमवार तड़के कुवैत में काम करने वाली अपनी मां बी सत्या वरलक्ष्मी को एक संदेश भेजा, जिसमें उसने लिखा, “मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं” और उनसे अपने छोटे भाई का ख्याल रखने की बात कही. बाद में उसका फोन बंद पाया गया. बार-बार कॉल करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसकी मां ने एक दोस्त को सूचना दी, जो दोपहर में उसके फ्लैट पर गई.

छत के पंखे से लटकी मिली लाश

पुलिस अधिकारी सी. वेंकन्ना ने बताया कि लगभग दोपहर 3 बजे बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब न मिलने पर हमने कुंडी तोड़ दी और उसे छत के पंखे से लटका हुआ पाया. घटनास्थल के पास एक सीढ़ी और एक साड़ी मिली. उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते के विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान थी.”

पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास 
पुलिस के मुताबिक कोमाली का 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ तीन साल से रिश्ता था लेकिन खबरों के अनुसार दोनों अलग हो गए थे. पुलिस ने बताया कि कोमाली ने लगभग छह महीने पहले आत्महत्या का प्रयास किया था. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर पूरी परिस्थितियों को समझने के लिए डिजिटल और भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया है.  पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं को जानने के लिए फोन रिकॉर्ड, संदेशों और दोस्तों व पड़ोसियों के बयानों की पड़ताल कर रही है. 

ये भी पढ़ें

Himachal Pradesh-Delhi Police Clash: दिल्ली और शिमला पुलिस आपस में क्यों भिड़ी, कब, और कैसे हुआ टकराव, आगे क्या होगा? जानें सब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments