Telangana News: तेलंगाना के निर्मल जिले के बासर स्थित ट्रिपल आईटी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां इंजीनियरिंग के दूसरे साल की छात्रा आर. वसंत ने अपने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली. मृतक वसंत का मूल स्थान वनपर्थी जिला बताया गया है. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है.
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रिपल आईटी के कर्मचारियों ने छात्रा के परिवार को सूचित किया और शव को भैंसा एरिया अस्पताल भेज दिया. अभी तक आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू की पड़ताल कर रही है.
कुछ दिन पहले बॉयफ्रेंड ने कर लिया था सुसाइड
सूत्रों के मुताबिक, वसंत की आत्महत्या का संभावित कारण प्रेम में विफलता बताया जा रहा है. यह माना जा रहा है कि वह गणेश नामक युवक से प्यार करती थी. बताया जा रहा है कि युवक ने अपने गांव में आत्महत्या कर ली थी और इससे पहले उसने वसंत के नंबर को अपने फोन और व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया था.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बता दें कि ट्रिपल आईटी के छात्रों का कहना है कि वसंत ने सुसाइड नोट लिखा और अपने जीवन का अंत कर लिया. हालांकि, पुलिस जांच में इस घटना के पीछे की असली वजहें स्पष्ट होंगी. इस घटना ने ट्रिपल आईटी परिसर में चिंता और शोक की लहर फैला दी है. अधिकारियों ने छात्राओं और छात्रों से संवेदनशीलता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने की अपील की है.
यह भी पढ़ें –
मुसीबत में पड़े तो देर रात में किसे कॉल करेंगे, PM मोदी या अमित शाह? पुष्कर सिंह धामी का खुलासा



