Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeBusinessपाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक तो आया भारत का रिएक्शन,...

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक तो आया भारत का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान के अफगानिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करने पर भारत की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार (22 फरवरी) को पाक के इस एक्शन की निंदा की गई. जायसवाल ने पड़ोसी मुल्क के अफगानिस्तान पर हवाई हमले को घरेलू विफलताओं को छिपाकर बाहरी रूप देने की कोशिश करार दिया.

भारत ने पाक की कार्रवाई की कड़ी निंदा की

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत पाकिस्तान के अफगान क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, पाकिस्तान ने यह कार्रवाई तब की है, जब रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, इस दौरान महिलाओं, बच्चों समेत नागिरकों की जान लेना निंदनीय है. 

रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, ‘यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी रूप देने का एक और प्रयास है. भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है.’

पाकिस्तान ने कई ठिकानों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान के न्यूज चैनल टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने नांगरहार प्रांत के खोग्यानी और गनी खेल जिलों और पतिका प्रांत के बेरमल और अर्गुन जिलों में कई ठिकानों को निशाना बनाया. बता दें कि बीते साल 2025 में सितंबर महीने के बाद से अफगानिस्तान में पाकिस्तान की यह चौथी एयर स्ट्राइक है. अक्तूबर 2025 में कतर और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद सीजफायर घोषित हुआ था लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान दो बार हमला कर चुका है.

एक ही परिवार के 16 नागरिकों की मौत का दावा

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के हवाले से दावा किया गया है कि पाकिस्तान के हवाई हमले में बेहसुद जिले के एक ही परिवार के 16 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में एक बच्चा और 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

तालिबान सरकार ने दी मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी

पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई और समय आने पर जरूरी और कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है. अफगान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘ये हमलादेश की संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का उल्लंघन है.’ साथ ही मंत्रालय की ओर से यह भी साफ किया गया कि अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी हमलों का संचालन नहीं किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments