Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeBusinessPM मोदी ने रखी नॉर्थ इंडिया की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव,...

PM मोदी ने रखी नॉर्थ इंडिया की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव, कहा- ‘ये चिप होगी विकास की नई आत्मा’

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और तकनीक की दुनिया में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब डिजिटल इंडिया के संकल्प को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर के सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया. HCL और Foxconn के जॉइंट वेंचर वाली यह यूनिट उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी सुविधा होगी, जहां मोबाइल, लैपटॉप और कारों के लिए ‘डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स’  का निर्माण किया जाएगा.

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 5G, 6G, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिफेंस, हर सामान की आत्मा सेमीकंडक्टर है. उन्होंने कहा अब हमें चिप के लिए दूसरों की तरफ नहीं देखना पड़ेगा. अपनी चिप होने से वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग में भारत की भागीदारी बढ़ेगी.

पीएम ने कहा भारत सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग के लिए 85,000 से ज्यादा ‘इंडस्ट्री रेडी’ प्रोफेशनल तैयार कर रहा है. पीएम ने संतोष व्यक्त किया कि देश के आधे से अधिक मोबाइल फोन आज उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं. जो यूपी कभी अपराध और पलायन के लिए जाना जाता था, आज वह एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर वाला राज्य बन चुका है.

योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और अन्नदाता किसानों के सहयोग से ही आज यह क्षेत्र ‘इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट हब’ के रूप में स्थापित हो रहा है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत 13% से अधिक सुधार लागू किए गए हैं, जिसका परिणाम निवेश के रूप में दिख रहा हैं. प्रोजेक्ट की खास बातें है कि विश्व की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की HCL का संयुक्त उपक्रम इस यूनिट को स्थापित कर रही है, जिससे से क्षेत्र में हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यमुना प्राधिकरण के सीईओ और जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर पूरी तैयारी  की थी. इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए पांच विश्वविद्यालयों के छात्र और करीब 5,000 लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments