Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeTechnologyPlay Store पर Google का एक्शन! 17.5 लाख फर्जी ऐप्स डिलीट, 80...

Play Store पर Google का एक्शन! 17.5 लाख फर्जी ऐप्स डिलीट, 80 हजार डेवलपर्स पर लगा ताला

Google Play Store: Android यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए Google ने Play Store पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी ने 17.5 लाख से अधिक संदिग्ध और फर्जी ऐप्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. इसके साथ ही करीब 80,000 डेवलपर अकाउंट्स को स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है. यह कदम 2025 में Android इकोसिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

मालवेयर और स्कैम से भरे थे ऐप्स

हटाए गए ज्यादातर ऐप्स में खतरनाक मालवेयर छिपा हुआ था. ये ऐप्स यूजर्स के पैसे चुरा सकते थे बिना जानकारी के पेड सब्सक्रिप्शन एक्टिव कर सकते थे या फिर निजी डेटा तक पहुंच बना सकते थे. कई ऐप्स यूजर्स की प्राइवेसी के लिए सीधा खतरा थे. कंपनी ने बताया कि उसके AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम ने इन ऐप्स की पहचान पहले ही कर ली थी जिससे वे बड़े पैमाने पर यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोक दिए गए.

2.55 लाख ऐप्स को डेटा तक पहुंचने से रोका

Google की सुरक्षा तकनीक ने करीब 2.55 लाख ऐप्स को संवेदनशील यूजर डेटा तक पहुंच बनाने से पहले ही ब्लॉक कर दिया. इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में संभावित डेटा चोरी और धोखाधड़ी की घटनाओं को समय रहते टाल दिया गया.

80 हजार डेवलपर्स पर स्थायी प्रतिबंध

जिन डेवलपर अकाउंट्स पर बार-बार नियम तोड़ने और धोखाधड़ी फैलाने के आरोप थे उन्हें केवल हटाया ही नहीं गया बल्कि भविष्य में Play Store पर एंट्री से भी रोक दिया गया. कंपनी ने साफ किया कि यूजर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए ऐसे अकाउंट्स को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.

Play Store में कड़ी निगरानी और नई पॉलिसी

यह कार्रवाई Android प्लेटफॉर्म को साफ और सुरक्षित रखने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है. अब ऐप्स की जांच उनके शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज से ही AI टूल्स के जरिए की जा रही है. ये टूल्स Android Studio और Play Store के Data Safety सेक्शन से जुड़े हैं ताकि किसी भी तरह के मालवेयर, स्पाइवेयर या फर्जी गतिविधि को जल्दी पकड़ा जा सके. सिर्फ ऐप्स ही नहीं, कंपनी ने 16 करोड़ से ज्यादा फर्जी रिव्यू और रेटिंग्स भी हटाई हैं ताकि यूजर्स नकली रेटिंग के झांसे में न आएं.

भारतीय यूजर्स को भी मिलेगा फायदा

इस सख्ती का सीधा लाभ भारत समेत दुनिया भर के Android यूजर्स को मिलेगा. कम फर्जी ऐप्स, कम ऑनलाइन ठगी और ज्यादा सुरक्षित डाउनलोडिंग अनुभव यही इस कदम का मुख्य उद्देश्य है. Google ने संकेत दिया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा. आने वाले समय में AI आधारित सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा ताकि Play Store पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन सके.

यह भी पढ़ें:

अंतरिक्ष से आएगी बिजली! दुनिया में पहली बार Space Solar Power प्लांट बनाने की तैयारी में जापान, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments