Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeTechnologyएक से बढ़कर एक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, लिस्ट...

एक से बढ़कर एक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, लिस्ट में आईफोन भी शामिल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

स्मार्टफोन लवर्स के इस हफ्ते मार्केट में कई नए ऑप्शन आने वाले हैं. लगभग 60,000 रुपये तक की रेंज वाले इन स्मार्टफोन्स में शानदार कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी लाइफ और एडवांस्ड हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है. आज की बात करें तो Google Pixel 10a और Infinix Note Edge से आज पर्दा हट जाएगा. आइए जानते हैं कि अगले एक-दो दिनों में भारतीय बाजार में कौन-कौन से नए फोन एंट्री लेने वाले हैं.

आज लॉन्च होगा Google Pixel 10a

Google Pixel 10a को आज लॉन्च कर दिया जाएगा और इसके प्री-ऑर्डर भी आज से शुरू हो जाएंगे. इसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. गूगल इस फोन में Pixel 9a वाला ही Tensor G4 चिपसेट कंटिन्यू कर सकती है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP+13MP सेंसर होंगे और फ्रंट कैमरा में 12MP का लेंस दिया जा सकता है. यह फोन 5,100mAh के बैटरी पैक के साथ आएगा.

Infinix Note Edge

इस फोन को भी आज लॉन्च किया जाएगा. ग्लोबल मार्केट में इसे पहले ही पेश किया जा चुका है. 6.78 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जो 4,500 की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 6,500 mAh मिलने की उम्मीद है. इसकी कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है.

Vivo V70 series

19 फरवरी को वीवो अपनी V70 सीरीज को भारत में लॉन्च कर देगी. इसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite समेत दो मॉडल शामिल होंगे. इनकी शुरुआती कीमतें क्रमश: 45,000 और 55,000 रुपये होगी. दोनों ही फोन एक जैसे डिजाइन और लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं.

iPhone 17e

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 19 फरवरी को ही ऐप्पल अपने किफायती iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है. अपग्रेड के तौर पर इस आईफोन में डायनामिक आईलैंड और सेल्फी के लिए सेंटर स्टेज कैमरा जैसे धांसू फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसे आईफोन 17 वाले A19 चिपसेट से लैस किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60,000 रुपये रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

ब्रिटेन में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा ताला, एआई चैटबॉट्स पर भी है सरकार की नजर, जल्द आएगा कानून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments