भारत की पासपोर्ट रैंकिंग को लेकर खुशखबरी आई है. भारत की पासपोर्ट रैंकिग में बेहतरी दर्ज की गई है. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वें नंबर पर रैंकिंग दर्ज की गई है. रैंकिंग में 10 पायदान का सुधार देखने को मिला है. इससे पहले भारत की पासपोर्ट रैंकिंग 85वें नंबर पर थी.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स बिना वीजा के एक्सेस की जाने वाली जगहों की संख्यों के आधार पर पासपोर्ट रैंकिंग दर्ज करता है. यह बताता है कि भारतीय यात्रियों के पास अब 56 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल एक्सेस के साथ ही सुधार देखने को मिला है. यानी भारतीय पासपोर्ट के साथ ग्लोबल मोबिलिटी में सुधार हुआ है.
इस रैंकिंग से भारत को क्या फायदे?
दरअसल, भारतीय वीजा की इस रैंकिंग में सुधार की कई वजह मानी गई है. इनमें भारतीय पासपोर्ट अब ज्यादा ट्रैवल फ्रीडम देता है. इससे छुट्टियां, बिजनेस ट्रैवल और कल्चरल एक्सचेंज आसान हो जाते हैं. इनके अलावा एशिया, कैरिबियन, अफ्रीका और ओशिनिया के देश भारतीय नागरिकों को आसान एंट्री का विकल्प दे रहे हैं. पिछले एक दशक में पासपोर्ट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. यह 2006 में 71वें नंबर पर पहुंच गया था. इसके बाद के सालों में गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन अब वापस रैंकिंग में सुधार हुआ है.
यहां देखें अलग-अलग कैटेगरी के देश
वीजा फ्री देशों में अंगोला, बारबाडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, कूक आइसलैंड, डोमनिका, फिजी, ग्रेनाडा, हेती, जमैका, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाती, मकाओ, मलेशिया, मोरिशियस, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, नेपाल, फिलिपिंस, रेवांडा, सेनेगल, सेशेल्स (ETA),सेंट किट्स और नेविस (ETA), थाइलैंड, त्रिनाद और टोबोगो, वानुअतु, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस शामिल है.
वीजा ऑन अराइवल देशों में बुरुंदी, कंबोडिया, कैप वर्दे आइसलैंड, कोमोरो आइसलैंड, जीबोटी, इथोपिया, गिनी-बिसाऊ, इंडोनेशिया, जोर्डन, लाओस, मैडागास्कर, मालदीव, मार्शल आइसलैंड, मंगोलिया, मोज़ाम्बिक, म्यांमार,नियू, पलाउ आइसलैंड, कतर, समोआ, सेरा लिओन, श्रीलंका, सेंट लुसिया, तंजानिया, टीमोर लेस्टे, तुवालू, जिम्बाबे शामिल हैं.
ईवीजा देशों में शामिल हैं, रशियन फेडरेशन, साओ टोमे एंड प्रिंसिपे, सिंगापुर, सोमालिया, साउथ अफ्रीका, साउथ सूडान, सेंट हेलेना, सूरीनाम, सीरिया, ताजिकिस्तान, दबहामासटोगो, तुर्की, युगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, जाम्बिया, अल्बेनिया, अंगुलिया, एटीगुआ और बरबुडा, अरमेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, बोलविया, बोट्सवाना, ब्रूकीना फासो, कैमरून, कोलंबिया, कॉन्गो, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, गैबोन, जॉर्जिया, गिनी, क्रिगीस्तान, मॉरिटानिया, मोलडोवा, मौरोक्को, नामीबिया, नाइजिरिया, ओमान जैसे देश शामिल हैं.



