Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusiness'भारत के खिलाफ क्यों हो जाते हैं?', संसद में राहुल गांधी ने...

‘भारत के खिलाफ क्यों हो जाते हैं?’, संसद में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा तो भड़की बीजेपी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला किया है. भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सदन में आचरण, भाषा और शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज जो राहुल गांधी के मन में है, जो उनके शब्दों में है और जो उनके आचरण में है, उससे राजनीति और संसदीय मर्यादा को निम्नतम स्तर तक ले जाने का बहुत निंदनीय कार्य हुआ है.

पीएम मोदी पर झूठे आरोपों को बार-बार दोहरायाः सुधांशु

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार (11 फरवरी, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की ओर से देश बेचने के लगाए गए आरोपों को लेकर उन पर तीखी हमला किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी चित-परिचित कुंठाग्रस्त शैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ईष्या से भरे, अनर्गल और झूठे आरोपों को बार-बार दोहराया है.

उन्होंने कहा कि संसद में भाषा की एक मर्यादा होती है, लेकिन अगर आपको संसद में सड़क छाप भाषा और सड़क छाप आचरण देखना हो तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का आचरण देखा जा सकता है.

भारत के खिलाफ क्यों खड़े होते हैं राहुलः सुधांशु

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन कंपनियों में नौकरियां की थी, वो दोनों कंपनियां बंद हो गई. वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो पार्टी अपने न्यूनतम बिंदु तक पहुंच गए. उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे विदेशी कंपनियों के साथ खड़े होकर भारत के खिलाफ क्यों हो जाते हैं? एंडरसन को भगाकर भारत के विपक्ष में क्यों खड़े थे?

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को लेकर कौन झूठ बोल रहा था. अब प्रकाशक और लेखक ने स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है. जाहिर है कि झूठ राहुल गांधी ही बोल रहे हैं.

लोकसभा में कही जा रही गलत बातें: सुधांशु

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश की बाहरी शक्तियों को देश से समर्थन मिलने की बात आती थी, लेकिन संसद के पटल से उनके सुर में सुर मिलाना पहले कभी नहीं होता था. संविधान खतरे में है, संविधान का सर्वोच्च स्थान खतरे में है. लोकसभा में गलत बातें कही जा रही हैं. सेना को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश हुई. वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश हुई. बहुत दुःख की बात है कि पीएम से व्यक्तिगत द्वेष की वजह से कांग्रेस पार्टी और संभवतः राहुल गांधी विक्षिप्त हो गए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments