Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusiness'महाराष्ट्र ने BJP और महायुति को अपना दिया समर्थन...', जिला परिषद चुनाव...

‘महाराष्ट्र ने BJP और महायुति को अपना दिया समर्थन…’, जिला परिषद चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी

महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी की अगुआई वाली महायुति ने बड़ी जीत हासिल की. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कहा, ‘एक बार फिर महाराष्ट्र ने बीजेपी और महायुति को अपना समर्थन दिया है. यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे.’

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं. महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं.’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है.

‘विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा,’ ग्रामीण महाराष्ट्र ने बीजेपी और महायुति पर विश्वास दिखाया है. इस जीत के लिए जनता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं. नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है. विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है. विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं.’

उन्होंने कहा, ‘आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए. 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार बीजेपी ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी को मिली हैं. पंचायत समिति में भी बीजेपी वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.’

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में AIMIM नेता तौकीर निजामी के बिगड़े बोल, मुसलमानों को लेकर दिया विवादित बयान, अब दी सफाई

Input By : पीटीआई भाषा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments