Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeTechnologyगूगल के लेटेस्ट फोन पर आ गई भारी छूट, Pixel 10 की...

गूगल के लेटेस्ट फोन पर आ गई भारी छूट, Pixel 10 की कीमत में 10,000 की गिरावट, यहां से उठाएं डील का फायदा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

गूगल के लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन Google Pixel 10 पर छप्परफाड़ छूट मिल रही है. अपने क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा क्वालिटी और एआई पावर्ड फीचर के कारण अलग पहचान बना चुका पिक्सल 10 इस समय अपनी लॉन्च कीमत से 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह शानदार मौका है. आइए फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं.

Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है. इसमें Google Tensor G5 चिपसेट लगा है और यह Android 16 पर ऑपरेट करता है. फोटो और वीडियो के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसके रियर में 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 10.5MP का लेंस लगा हुआ है. यह फोन 4970mAh के बैटरी पैक के साथ आता है और इसे सात सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगी.

फ्लिपकार्ट पर मिल रही है छूट

Pixel 10 भारत में 79,999 कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट इस पर डिस्काउंट दे रही है. फ्लिपकार्ट पर यह 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा HDFC बैंक ऑफर के तहत 5,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 69,999 रुपये रह जाती है. इस तरह गूगल पिक्सल 10 को सिर्फ 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी चल रहा है डिस्काउंट ऑफर

Valentine’s Day के मौके पर ऐप्पल ने भी आईफोन 17 समेत अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत 99,900 रुपये की कीमत वाले MacBook Air M4 की खरीद पर ग्राहक 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. इसी तरह आईफोन 17 सीरीज के मॉडल्स पर 5,000 रुपये और आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

क्या ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑन रखने से जल्दी डिस्चार्ज होती है फोन की बैटरी? जान लें सच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments