Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessExclusive: खरगे-राहुल गांधी ने बुलाई 8 राज्यों की बड़ी बैठक, मनरेगा और...

Exclusive: खरगे-राहुल गांधी ने बुलाई 8 राज्यों की बड़ी बैठक, मनरेगा और US के साथ ट्रेड डील पर बनेगी रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर रणनीति तय करने के लिए 8 राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की अहम बैठक बुलाई है. ये बैठक 10 फरवरी को सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित होगी.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल रहेंगे बैठक में मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे. बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

इन मुद्दों पर की जाएगी बैठक, फोकस संगठन सृजन अभियान पर रहेगा

जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य फोकस संगठन सृजन अभियान को तेज करने पर रहेगा. इसके साथ ही मनरेगा से जुड़े मुद्दों और भारत-अमेरिका के संभावित व्यापारिक समझौते से किसानों को होने वाले नुकसान पर भी विस्तृत मंथन किया जाएगा. इस बैठक में भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील से किसानों को होने नुकसान जन जन तक कैसे पहुंचा जाए. इस मुद्दे पर मुकम्मल तौर पर रणनीति बनाई जाएगी.

पार्टी नेतृत्व कर सकता है इन मुद्दों पर रणनीति तय

पार्टी नेतृत्व इन मुद्दों पर अपनी आगे की राजनीतिक रणनीति तय कर सकता है. ये बैठक कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और राज्यों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments