Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessTelangana Politics: महबूबनगर में नितिन नबीन का कड़ा बयान! मंदिरों पर हमले...

Telangana Politics: महबूबनगर में नितिन नबीन का कड़ा बयान! मंदिरों पर हमले पर कांग्रेस को चेतावनी, ‘सनातन की रक्षा के लिए सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तेलंगाना में बढ़ती सांप्रदायिक तनातनी और मंदिरों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए एक बड़ा बयान दिया है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पिछले दो सालों में राज्य के कई मंदिरों को निशाना बनाया गया और उन्हें क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है.’ नितिन नबीन ने सीधे तौर पर कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सनातन धर्म की परंपराओं के साथ छेड़छाड़ की गई या त्योहारों पर पाबंदी लगाई गई तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देंगे.

संबोधन में नितिन नबीन ने जेगी चेरला में भीड़ की ओर से किए गए हमले और मुथयालम्मा मंदिर में हुई तोड़फोड़ का स्पष्ट जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी नगर स्थित एक मंदिर को अपवित्र करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जानकारी मिली है, वह चिंताजनक है.’ इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सीधी चुनौती देते हुए कहा सुन लो! सनातन भारत की परंपरा है, पहचान है और भारत की आत्मा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर इसके खिलाफ कोई खिलवाड़ किया गया तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.

सनातन को लेकर नितिन नबीन ने क्या कहा?

बता दें कि तेलंगाना में हाल के दिनों में मंदिरों को लेकर कई मामले सामने आए हैं, जिससे राजनीतिक गर्मी बढ़ी है. विपक्षी दल लगातार सरकार पर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में चूक का आरोप लगा रहे हैं. नितिन नबीन ने बयान में आगे कहा कि सनातन परंपराओं की लड़ाई के लिए पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कुर्बानी को देने के लिए तैयार खड़े हैं. उन्होंने कांग्रेस सरकार को आगाह किया कि अगर उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के स्थानों पर अपमान करने का प्रयास किया या त्योहारों में बाधा डाली तो वे बहुत दिनों तक सत्ता में नहीं टिक पाएंगे. इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर से धर्म और संस्कृति का मुद्दा गर्मा सकता है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘अभी ट्रेड डील पर नहीं…’, किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments