Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessParliament Session Day 7 Live Updates: लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण...

Parliament Session Day 7 Live Updates: लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में 5 बजे बोलेंगे प्रधानमंत्री

संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं. वहीं लोकसभा में सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई.

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में लगातार हंगामे को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है. मौजूदा हालात में सदन चलाना संभव नहीं है. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

सांसदों के निलंबन पर विवाद

लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और राहुल गांधी के वक्तव्य को रोकने के आरोप को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है. इसी मुद्दे पर सदन में नारेबाजी और शोर-शराबा जारी है.

विपक्ष की रणनीति पर बैठक

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. बैठक में संसद की कार्यवाही को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

राज्यसभा में आज जवाब की उम्मीद

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया. अब उम्मीद है कि आज राज्यसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री अपना जवाब देंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments