Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeBusinessWeather Forecast: यूपी के 25 जिलों में बारिश संग ओले...IMD की चेतावनी,...

Weather Forecast: यूपी के 25 जिलों में बारिश संग ओले…IMD की चेतावनी, दिल्ली-पंजाब से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सर्दी लौट आई है. पहाड़ों पर जमी बर्फ के पिघलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (4 फरवरी 2026) को दिल्ली में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है. सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी.

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में पारा माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. पंजाब के कई जिलों में पिछले 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है. जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है. यहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री और अधिकतम करीब 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी और बिहार में कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश के आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत करीब 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य यूपी में बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं बिहार में भी सर्दी का असर जारी है और कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: AIMIM के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अहमद पाशा कादरी का निधन, असदुद्दीन ओवैसी ने जताया शोक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments