Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessअमेरिका से ट्रे़ड डील से भारत को क्या होगा फायदा? वित्त मंत्री...

अमेरिका से ट्रे़ड डील से भारत को क्या होगा फायदा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय के बाद ट्रेड डील की घोषणा हुई है. इस ट्रेड डील को लेकर देश की संसद से लेकर सड़क तक कई तरह की चर्चाएं जारी हैं. संसद में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन इस व्यापार समझौते को किसानों पर हमला बता रही है. जबकि केंद्र सरकार इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर बता रही है. वहीं, देश की संसद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश हुए केंद्रीय बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एबीपी न्यूज पर दिए लाइव और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील से भारत को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा कि अभी ट्रेड को लेकर आखिरी साइन नहीं हुआ है, जब होगा उसके बाद ही सही से पता चल जाएगा कि उसमें खास क्या है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात को पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि भारत के कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. हमारे मंत्री ने संसद में ये स्टेटमेंट स्पष्ट किया. बाकी तो फाइनल एग्रीमेंट के बाद होगा.’

भारत के तेल खरीद को लेकर ट्रंप के बयान पर बोलीं वित्त मंत्री

केंद्रीय मंत्री से जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस घोषणा के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अब भारत वेनेजुएला से तेल इंपोर्ट करेगा, तो ऐसी स्थिति में क्या तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ आम लोगों को उठाना पड़ेगा. इस पर निर्मला सीतारमण ने इस बात पर जोर देकर कहा कि मैं सिर्फ इस बात को याद दिलाना चाहूंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हित के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी पर पूरा भरोसा रखती हूं कि वो सिर्फ देश हित में आगे कदम उठाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments