Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeBusiness'हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे...' जालंधर पहुंचे PM मोदी ने छुए संत...

‘हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे…’ जालंधर पहुंचे PM मोदी ने छुए संत निरंजन दास के पैर, फैक्ट्री मालिकों से की अपील, बजट पर क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे. जहां उन्होंने रविदासिया समाज के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में एक सभा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित किया. संबोधन से पहले उन्होंने संत निरंजन दास के पैर छुए. उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है. इस दौरान उन्होंने पंजाबी बोलचाल में कहा कि मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां यानी मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं.

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट में पंजाब को लेकर की गई घोषणाओं को दोहराया और यूरोपीय संघ से हुए समझौते का फायदा पंजाब को कैसे मिलेगा, इस बारे में जानकारी दी. नरेंद्र मोदी ने करीबन 33 मिनट तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने रविदास की वाणी से 3 श्लोक भी पढ़े. 

बजट को लेकर पंजाब में क्या बोले पीएम मोदी?
रविवार को पेश हुए केंद्रीय बजट का जिक्र करते उन्होंने कहा कि आज ही बजट पेश किया गया. हमारी सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, गरीबों को घर, सिंचाई के क्षेत्र में काम किया है. इससे पंजाबवासियों को फायदा होगा. इस बजट में लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर जैसे शहरों के डेवलपमेंट पर फोकस किया गया है. 

उन्होंने कहा कि पंजाब उन राज्यों में से है, जहां MSME कल्चर है. इस बजट में पंजाब को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई के लिए बजट में प्रवाधान किया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट का फोकस स्पोर्ट्स पर भी है. पंजाब में इसमें पहले से आगे है. इस बजट में खेलो इंडिया को बड़ा फायदा होने वाला है. यहां से कोच निकलेंगे. प्लेयर निकलेंगे. पीएम ने अपने भाषण में फैक्ट्री मालिकों से भी अपील की. उन्होंने कहा कि आपके लिए दुनिया का मार्केट ओपन कर दिया गया है. आपको प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर रखनी होगी. इससे दुनिया कहे कि ये प्रोडक्ट भारत से आए हैं. हमें क्वालिटी प्रोडक्ट तैयार करने होंगे. 

यूरोपियन यूनियन से हुई ट्रेड डील का पर क्या बोले पीएम?
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच एक ट्रेड डील पर समझौता हुआ है. दुनिया इसे मदर ऑफ ऑल डील कह रही है. आज पूरी दुनिया में इस समझौते की खूब चर्चा हो रही है. इस ट्रेड डील के बाद 27 यूरोपीय देशों के साथ हमारा व्यापार बढ़ेगा. पंजाब अपने हुनरमंद युवाओं के लिए जाना जाता है. इस ट्रेड डील से पंजाब के हमारे भाईयों और बहनों को खूब फायदा होगा. यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में लाखों लोग टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े हैं. पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर को नए और बड़े बाजार मिलेंगे. उन्होंने कहा कि अब पंजाब के बने कपड़े और सामान यूरोप के मार्केट में बिकेगा. 

आदमपुर और लुधियाना एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने आयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महार्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने की बात भी दोहराई. इससे पहले वह दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे. जहां उन्होंने श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट आदमपुर रखने को लेकर उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी वर्चुअल उद्घाटन किया. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments