Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeBusinessहां,हां... रनवे दिख रहा है- पायलट की ATC से आखिरी बातचीत, अजित...

हां,हां… रनवे दिख रहा है- पायलट की ATC से आखिरी बातचीत, अजित पवार का प्लेन क्रैश होने से पहले क्या- क्या हुआ?

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार (28 जनवरी, 2026) को हुए विमान हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार थे, उसको कुछ सेकंड पहले तक सुरक्षित लैंडिंग की मंजिल पर माना जा रहा था, लेकिन पल भर में ही वह एक भीषण हादसे में बदल गया. अब जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि जब रनवे दिख गया था और लैंडिंग की इजाजत मिल चुकी थी तो आखिरी पलों में ऐसा क्या हुआ जिसने विमान को संभलने का मौका ही नहीं दिया.

28 जनवरी 2026 की सुबह  मुंबई से उड़ान भरकर Learjet 45 (VT-SSK) बारामती की ओर बढ़ रहा था. सुबह करीब 8 बजकर 18 मिनट पर पायलटों ने बारामती एयरस्ट्रिप से संपर्क किया. कंट्रोल रूम से उन्हें बताया गया कि मौसम ठीक है हवा शांत है और विजिबिलिटी लगभग 3000 मीटर है. विमान धीरे-धीरे रनवे 11 की ओर उतरने लगा, लेकिन जब पहली बार लैंडिंग की कोशिश हुई तो पायलटों को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया.

चारों ओर हल्की धुंध और जमीन के पास कम दृश्यता की वजह से उन्होंने तुरंत फैसला लिया कि ऐसे में उतरना खतरे से खाली नहीं है इसलिए उन्होंने गो-अराउंड किया और विमान को दोबारा ऊपर ले गए. कुछ देर बाद दूसरी बार फाइनल अप्रोच शुरू की गई. इस बार भी शुरुआत में रनवे नजर नहीं आया. कंट्रोल से बार-बार पूछा गया- ‘रनवे दिख रहा है या नहीं?’ पायलटों ने जवाब दिया, ‘अभी नहीं, जैसे ही दिखेगा बताएंगे.’ कुछ ही पलों बाद उन्होंने कहा, ‘अब रनवे दिख रहा है.’ इसके बाद उन्हें रनवे 11 पर उतरने की अनुमति दे दी गई. सबको लगा कि अब लैंडिंग सुरक्षित हो जाएगी.

ठीक इसी दौरान हालात तेजी से बिगड़ गए सुबह करीब 8 बजकर 44 मिनट पर एयरस्ट्रिप के पास मौजूद लोगों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने देखा कि रनवे 11 के पास आसमान में अचानक आग की लपटें उठीं अगले ही पल विमान रनवे के बाईं तरफ जमीन से टकरा गया.

अजित पवार जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्राइवेट जेट से मुंबई से बारामती की यात्रा कर रहे थे. विमान में उनके साथ सरकारी कर्मचारी- एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और एक अटेंडेंट भी मौजूद थे. इनके अलावा दो क्रू मेंबर- पायलट इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर भी थे, कुल मिलाकर पांच लोग विमान पर सवार थे और सभी की हादसे में मौत हो गई है.

 

यह भी पढ़ें:-
Baramati Plane Crash: हादसे से ठीक पहले अजित पवार ने प्लेन से किया था आखिरी ट्वीट, किसको याद करते हुए लिखा- देशभक्ति से मैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments