Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस फ्लाई पास्ट में क्या है खास? जानें...

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस फ्लाई पास्ट में क्या है खास? जानें लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ की क्यों हो रही चर्चा

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ के आसमान में ऑपरेशन सिंदूर की विजय की गर्जना सुनाई देगी. भारतीय वायुसेना के फ्लाई-पास्ट में लड़ाकू विमान एक नई फॉर्मेशन में उड़ान भरते दिखाई पड़ेंगे. इन लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर शामिल हैं. इस बार कुल 29 एयरक्राफ्ट होंगे, जिनमें 16 लड़ाकू विमान, 9 हेलीकॉप्टर और 4 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं. इस बार ध्वजारोहण में फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ राष्ट्रपति के साथ शामिल हुईं. 

26 जनवरी को कर्तव्य पथ के आसमान में फ्लाई पास्ट का आगाज ध्वज फॉर्मेशन से होगा. इस फॉर्मेशन में चार (04) मी-17 हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे. सबसे आगे वाले हेलीकॉप्टर में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) और बाकी तीन में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के फ्लैग होंगे. दूसरे फॉर्मेशन प्रहार की है. प्रहार फॉर्मेशन में तीन  एएलएच (एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर) होंगे. इनमें से एक हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ान भरेगा.

फ्लाई-पास्ट में क्या-क्या खास होगा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला गणतंत्र दिवस समारोह है. ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर की व्यूह-रचना भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा होगी. फ्लाई-पास्ट में एक खास स्पियरहेड फॉर्मेशन होगी. भाले रूपी हथियार की इस फॉर्मेशन में वायुसेना के 02-02 रफाल (राफेल), सुखोई और मिग-29 फाइटर जेट हिस्सा लेंगे. एक जगुआर फाइटर जेट भी इस फॉर्मेशन में दिखाई देगा. ये चारों वे फाइटर जेट हैं, जिन्होनें पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया था.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई फाइटर जेट ने ऑपरेशन सिंदूर (7-10 मई) के दौरान पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के हेडक्वार्टर सहित पाकिस्तानी वायुसेना के सैन्य ठिकानों को तबाह किया था. 

मार्चिंग-दस्ते में 114 वायु योद्धा होंगे
इस बार का फ्लाई-पास्ट दो चरणों में होगा. पहला चरण कर्तव्य पथ पर वायुसेना के मार्चिंग दस्ते के समय होगा, जिसमें सिंदूर फॉर्मेशन दिखाई देगी. दूसरा चरण, कर्तव्य पथ पर मार्च-पास्ट खत्म होने के बाद होगा. इस चरण में रफाल लड़ाकू विमान मुख्य आर्कषण रहेगा. वायुसेना के मार्चिंग-दस्ते में 114 वायु योद्धा होंगे, जिसका नेतृत्व करेंगे स्क्वाड्रन लीडर जगदेश कुमार. वायुसेना के मिलिट्री बैंड में पहली बार अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है. इनमें पुरूषों के साथ महिला-अग्निवीर भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Republic Day 2026: भारतीय संविधान की असली कॉपी ‘गैस चैंबर’में रखी, अगर बाहर निकाला जाए तो क्या होगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments