Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessI-PAC दफ्तर में रेड के दौरान पहुंची थीं ममता बनर्जी, अब ED...

I-PAC दफ्तर में रेड के दौरान पहुंची थीं ममता बनर्जी, अब ED डायरेक्टर ने कोलकाता पहुंचकर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ दो जगहों पर गए थे. यह छापेमारी इस महीने की शुरुआत में कोयला तस्करी मामले में भारतीय पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) की कथित भूमिका की जांच के तहत की गई थी.

राहुल नवीन गुरुवार शाम से कोलकाता में तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को ईडी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल वित्तीय अनियमितता मामलों की जांच की समीक्षा की गई.

8 जनवरी को ED ने I-PAC के दफ्तर पर मारी थी रेड

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राहुल नवीन ने उन जांच अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी, जिनकी टीमों ने 8 जनवरी को आई-पैक के सॉल्ट लेक कार्यालय और आई-पैक के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के लॉडन स्ट्रीट स्थित घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अफसरों के साथ वहां पहुंच गईं और कथित तौर पर छापेमारी में बाधा डाली. उन्होंने कई फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज ले जाने के बाद वहां से चली गईं.

2020 से TMC के लिए काम कर रहा I-PAC

I-PAC 2020 से तृणमूल कांग्रेस के लिए वोटिंग रणनीति एजेंसी के रूप में काम कर रहा है. समीक्षा बैठक में नवीन ने विशेष रूप से उन अधिकारियों से सवाल किए कि छापेमारी और तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद अधिकारियों और पुलिस अफसरों का व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज कैसी थी.

नवीन ने यह भी पूछा कि मुख्यमंत्री की टीम ने कथित तौर पर किन फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को साथ ले लिया. सूत्रों के अनुसार, ईडी निदेशक ने कोलकाता में एजेंसी की कानूनी टीम के साथ भी इस मामले पर चर्चा की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments