Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusiness'हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया, सदा याद रखेंगे...', डोडा हादसे...

‘हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया, सदा याद रखेंगे…’, डोडा हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार (22 जनवरी 2026) को सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 10 जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. इस हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया. पीएम ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘डोडा में हुई दुर्घटना से हम अत्यंत दुखी हैं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया. देश के प्रति उनकी सेवा को हम सदा याद रखेंगे. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.’

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा भद्रवाह-चंबा रूट पर करीब 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना के बुलेटप्रूफ वाहन के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा. अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे.

गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह इस हादसे से बेहद आहत हैं और इसमें जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे से मन अत्यंत व्यथित है. इस हादसे में हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायल जवानों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. ईश्वर से कामना है कि ये सभी जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.’

सेना का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद सेना और पुलिस ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि तब तक चार सैनिकों की जान जा चुकी थी और 11 अन्य घायल अवस्था में पाये गए. वहीं, सेना का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान बाद में, चोटों के चलते छह और सैनिकों की मौत हो गई. (इनपुट एजेंसी के साथ)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments