22 जनवरी 2026 को जम्मू कश्मीर में डोडा के खन्नीटॉप इलाके में जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में 4 जवानों की जान चली गई है. गाड़ी में कुल 17 जवान मौजूद थे. सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है. कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है. जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है. घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है. 3 सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है.



